यह घटना प्रदेश के अजमेर जिले की है
Fire In Rajasthan: राजस्थान में आज शाम को भयंकर अग्निकांड हुआ…टायरों की एक फैक्ट्री आग से धू-धूकर जली. पता चलने पर वहां दमकल की गाड़ियां पानी भर-भरकर पहुंचीं, लेकिन काफी देर तक आग बुझ नहीं पाई.
यह घटना प्रदेश के अजमेर जिले की है, जहां टायरों की फैक्ट्री में आग लगी थी. पता चलते ही मजदूर बाहर की ओर भागे. कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. अग्निकांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे.
#WATCH राजस्थान: अजमेर में एक टायर फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Z86i3R1xBe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग ने कैसे फैक्ट्री को जलाया. टायरों के जलने पर वहां चिर्रांद आ रही थी. आग की लपटों के साथ निकला धुआं दूर-दूर तक फैल गया.

राजस्थान के एक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि अजमेर के श्रीनगर गांव में एक टायर प्लांट में आग लगी है. जिसके बाद वहां 3 फायर टेंडर भेजे गए और अभी आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा.”
— भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




