Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Monsoon Session: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मानसून सत्र से किया गया निलंबित, सभापति ने कही ये बात…

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन को ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए मंगलवार को राज्यसभा से मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन मानसून सत्र से निलंबित

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन को ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए मंगलवार को राज्यसभा से मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. सदन के नेता पीयूष गोयल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए ओ’ब्रायन ने नियम 267 के तहत मणिपुर हिंसा पर चर्चा शुरु किए जाने की मांग की.

ऊंची आवाज में बात करने पर सभापति ने जताई आपत्ति

सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ’ब्रायन द्वारा ऊंची आवाज में अपनी बात रखने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अपनी सीट पर बैठने को कहा. धनखड़ ने इसके बाद कहा कि वह ओ’ब्रायन का नाम लेते है। उन्होंने सदन के नेता गोयल से इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने को कहा। सभापति द्वारा जब किसी सदस्य का नाम लिया जाता है तो इसके साथ ही उसके निलंबन की कार्रवाई शुरू हो जाती है.

यह भी पढ़ें- MP Elections: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति, अलग-अलग राज्यों के विधायक किए जाएंगे तैनात, जानिए पूरा प्लान

डेरेक ओ’ब्रायन को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया

गोयल ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि ओ’ब्रायन लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं और आसन की अवमानना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्ताव किया जाता है कि डेरेक ओ’ब्रायन को अशोभनीय आचरण के लिए सदन की सेवाओं से सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाए.’’गोयल के प्रस्ताव पेश करने के बाद धनखड ने ओ’ब्रायन के निलंबन की घोषणा की. उन्होंने उन्हें सदन से बाहर जाने का भी निर्देश दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital