Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीच सड़क महिला को छड़ी और लात-घूसों से पीट-पीट कर किया अधमरा…बंगाल में गिरफ्तार हुआ TMC का करीबी ‘JCB’

Bengal Assault Case: स्थानीय पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की है व अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

bengal police

पश्चिम बंगाल पुलिस.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

West Bengal: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक महिला और एक पुरुष को लात-घूसों और छड़ी से बुरी तरह से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल ये वीडियो पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सामने आया है और इस वीडियो को स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी सरकार की जमकर छीछालेदर हो रही है. राज्य के विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

आरोपी की पहचान ताजीमुल इस्लाम के तौर पर हुई है. उसको इलाके में जेसीबी के नाम से भी जाना जाता है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर इस्लामपुर पुलिस ने ताजीमुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. वह TMC पार्टी से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें-“गुलामी की मानसिकता से निजात दिलाएंगे तीन नए आपराधिक कानून…”, बोलीं BJP नेता शाजिया इल्‍मी, भारतीयों के लिए कही ये बड़ी बात

इस्लामपुर के SP जॉबी थॉमस ने कहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और ताजीमुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर जिला पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने तुरंत एक व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. वो सार्वजनिक रूप से एक महिला को पीट रहा था. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की है.

जानें क्या है पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो ये घटना 28 जून को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र की है. यहां पर एक महिला और पुरुष को बीच सड़क पर बुरी तरह से पीटा गया. तो वहीं पीड़ित इस घटना से इतने डरे हुए थे कि उन्होंने पुलिस में शिकायत भी नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.

कंगारू कोर्ट ने दी थी महिला और पुरुष को सजा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, महिला और पुरुष को एक स्थानीय स्कूल के प्रांगण में करीब 200 लोग इकट्ठा हुए थे और कंगारू कोर्ट लगाया था. बता दें कि स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों के इकठ्ठा होने और किसी के खिलाफ सजा सुनाने को कंगारू कोर्ट बोलते हैं. यह एक तरह का गैर कानूनी कोर्ट है. इसमें नियम-कानून को नजरअंदाज करके लोग अपनी मर्जी से दूसरे लोगों पर आरोप थोपते हैं और उनको सजा देते हैं या कहें कि उनके साथ अपराध करते हैं. इस गैर कानूनी कोर्ट में लोगों ने कपल पर आरोप लगाया कि उन्होंने विवाह से पहले अफेयर किया. इसी के बाद उनकी सरेआम बर्बर तरीके से पिटाई की गई.

वीडियो को देखने वालों की कांप उठी रूह

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला पर लगातार छड़ी बरसा रहा है. उसने एक साथ तीन छड़ी एक हाथ में ले रखी है. तो वहीं वह पुरुष को भी पीटता जा रहा है. महिला किसी तरह से घसीट कर भीड़ में छुपने की कोशिश करती है लेकिन भीड़ उसे फिर से आरोपी के पास मार खाने के लिए पटक देती है. इस दौरान एक-दो नहीं बल्कि 100 से अधिक लोग खड़े होकर पूरा तमाशा देख रहे थे.

इसी दौरान भीड़ से एक शख्स आरोपी के हाथ से छड़ी छीन लेता है तो आरोपी महिला को बाल पकड़ के घसीट-घसीट कर मारने लगता है. फिर वह लात घूसे भी बरसाता है. इस पर कपल बेहाल हो जाते हैं. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई है. सोशल मीडिया पर लोग तालिबान में भी इसी तरह की पिटाई का वीडियो वायरल कर उससे तुलना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये तालिबान नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल है.

टीएमसी के जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

इस पूरे मामले में TMC के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने मीडिया से कहा है कि कपल का विवाह से बाहर अफेयर था. इलाके लोग इसे स्वीकार नहीं कर सकते, इसलिए कंगारू कोर्ट लगाया गया. उन्होंने ये भी कहा कि वो आरोपी ताजिमुल का समर्थन नहीं करते. पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उसके भूमिका की भी जांच की जाएगी.

भाजपा ने ममता सरकार पर खड़े किए सवाल

इस वीडियो के वायरल होने पर केंद्र में राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि “शर्मनाक, TMC के गुंडे ‘JCB’ द्वारा झट से सुनवाई और सजा दे दी गई. ये बुलडोजर न्याय है. ममता बनर्जी का ये शासन बेहद चिंताजनक है. ये कंगारू कोर्ट की याद दिलाता है.”

वहीं सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि “जेसीबी को गिरफ्तार किया गया या पुलिस स्टेशन लाया गया है. हमेशा की तरह पुलिसवाला सलामी देने ही वाला था! ममता की सरकार में आम अपराधी नियमित आगंतुक बन गया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital