Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने किसको लगाया था सबसे पहले फोन?

Chandrayaan-3 Landing: पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं.

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ी छलांगआज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. चांद फतह करने निकला भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर गया है. वहीं लैंडिंग से आखिरी 10 मिनटों के दौरान पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ चुके थे. बता दें कि पीएम मोदी इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं. वहीं पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद फोन मिलाकर सबसे पहले एक शख्स को बधाई दी थी. आइए जानते हैं कौन है वो शख्स.

पीएम मोदी ने इन्हें किया था फोन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कॉल कर बधाई दी. पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ से मोबाइल पर बात की. वार्ता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “सोमनाथ जी, आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्र से जुड़ा हुआ है. इसलिए आज आपके परिवारजन भी बहुत आनंदित होंगे. मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कह दीजिए और हो सके तो उतना जल्दी मैं आपको रूबरू में भी बधाई दूंगा. बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बहुत-बहुत नमस्कार.”

रती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया: पीएम मोदी

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि, “हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया. भारत अब चंद्रमा पर है.” पीएम ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है. ये नए भारत का सूर्योदय है.

इसे भी पढ़ें: एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे ‘चंदा मामा बस एक टूर के’- Chandrayaan-3 की सफलता पर बोले पीएम मोदी

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं. भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है. यह सफलता पूरी मानवता की है. पीएम मोदी ने कहा कि “जब हम अपनी आखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital