Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: ‘राजनीति के दो बडे़ पलटूराम..जनता रहे इनसे सावधान’, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में इन नेताओं की ली गई चुटकी

अखिलेश यादव तो नीतीश को लेकर ये भी कह चुके हैं कि, अगर वो इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे लेकिन एनडीए में तो उनके पास कोई दूसरी च्वाइस ही नहीं है.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. नीतीश कुमार ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन को जोर का झटका देते हुए एनडीए के साथ बिहार में अपनी सरकार बना ली है, विपक्षी दल इसको पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है तो वहीं सपा की ओर से लगातार पोस्टर वार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार रात को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर नीतीश कुमार और ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं और निशाना साधते हुए लिखा गया है कि ‘राजनीति के दो बडे़ पलटूराम..जनता रहे इनसे सावधान.’ इसी के साथ ही जिनको पलटूराम कहा गया है, उनकी तस्वीर भी इसी पोस्टर में लगी हुई है.

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की चुटकी लेते हुए पोस्टर लगाया गया है. इन होर्डिंग्स को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह की ओर से लगाया गया है. बता दें कि ओम प्रकाश राजभर भी सपा का साथ छोड़ कर एनडीए गठबंधन में पिछले कई महीने पहले ही शामिल हो चुके हैं तो वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक दो-तीन महीने पहले ही नीतीश कुमार ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है. तो वहीं सपा दफ़्तर के बाहर लगे पोस्टर में एक तरफ जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फोटो लगी हुई है तो दूसरी ओर सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर लगाई गई है. इसी के बीच में लिखा है, ‘राजनीति के दो बडे़ पलटूराम..जनता रहे इनसे सावधान’.

ये भी पढ़ें-UP News: राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए घर बनाएगी योगी सरकार, जमीन को लेकर किया गया ये फैसला

ये पोस्टर यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. इस तरह से सपा लगातार नीतीश के एनडीए में शामिल होने को लेकर हमला कर रही है. यहां तक कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो नीतीश को लेकर ये भी कह चुके हैं कि अगर वो इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे लेकिन एनडीए में तो उनके पास कोई दूसरी च्वाइस ही नहीं है. इसी के साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा है कि उनके जाने से विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करें एक व्यक्ति के रूप में किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital