Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Police: शर्मनाक! तीन पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से लूटे 5.30 लाख रुपए, हुए गिरफ्तार

Kanpur Police: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढुल ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है.

UP Police

सचेंडी थाना, कानपुर

Edited by Nitish Pandey

UP Police: यूपी पुलिस अपने नए कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक व्यापारी से 5.30 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

यूपी पुलिस हमेशा कुछ न कुछ ऐसे कारनामे को अंजाम देती रहती है कि उसकी कारगुजारियां सुर्खियां बन जाती हैं. ऐसा ही कुछ किया है कानपुर पुलिस ने. यहां पुलिस की हैरान करने वाली एक करतूत सामने आई है. तीन पुलिसकर्मियों ने ही एक व्यापारी से 5 लाख 30 हजार रुपए की लूट को अंजाम दे दिया.

लुटेरे पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढुल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान उप निरीक्षक यतीश सिंह, रोहित सिंह और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे के रूप में हुई है. रोहित सिंह सचेंदी थाना में तैनात था, जबकि अन्य पुलिसकर्मी डीसीपी (पश्चिम) मुख्यालय से संबद्ध थे.

गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. विजय ढुल ने बताया कि व्यवसायी सत्यम शर्मा सचेंदी थाना गए और एसएचओ पी के सिंह को इस लूट की घटना से अवगत कराया.

फर्जी केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपनी कार से घर जा रहे थे तो चकेरी में तीन व्यक्तियों ने उनकी कार रोकी जिसमें से एक व्यक्ति वर्दी में था, जबकि अन्य सादे कपड़े में थे. सत्यम शर्मा के अनुसार, उन्हें बताया गया कि वे पुलिसकर्मी हैं और उन्होंने फर्जी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देते हुए उनसे पैसे मांगे.

व्यवसायी का आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने उनसे 5.30 लाख रुपये छीन लिए. इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल जांच शुरू की और तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया. जिनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Police: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी जारी, वर्दी में व्यक्तिगत पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढुल ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital