Udaipur Crime News
Udaipur Crime News: उदयपुर शहर के कपिल विहार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. तीन गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया और खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसी दौरान घर से बाहर आई एक महिला को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौत हो गई. पूरी वारदात काCCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें घटनाक्रम कैद दिखाई दे रहा है.
काली स्कॉर्पियो और दो थार में पहुंचे आरोपी
बताया जा रहा है कि मृतका उर्मिला कुंवर के बच्चे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी एक काली स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे. कॉलोनी में पहुंचने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि बदमाशों ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसाए और उनमें तोड़फोड़ की. अचानक हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान घर के बाहर निकली उर्मिला कुंवर भी आरोपियों के सामने आ गईं.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
सामने आए CCTV फुटेज में घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. फुटेज में काली स्कॉर्पियो महिला की तरफ आती हुई नजर आती है. इसके बाद स्कॉर्पियो महिला को जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर जाती हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: Noida Metro Extension: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो को PIB की मंजूरी, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते हीप्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही सामने आए CCTV फुटेज को जांच का आधार बनाया है. पुलिस अब फुटेज में दिखाई दे रही गाड़ियों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही मृतका के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुरानी रंजिश और वारदात के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है. पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

