Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्कूल-काॅलेज, हाॅस्पिटल बंद… मांस-मदिरा की दुकानों पर भी ताला, जानें राज्यों में कहां-क्या नियम लागू

Holiday Declared in School College: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई राज्यों में तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में कई राज्यों में स्कूल-काॅलेज और मांस मदिरा की दुकानों पर ताला रहेगा.

Holiday Declared in School College

राम मंदिर को लेकर विशेष तैयारी.

Holiday Declared in School College: अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. इसे लेकर जहां एक ओर केंद्र सरकार ने पूरे देश के केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है. वहीं दूसरी ओर कई राज्यों ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है.

अयोध्या में भी इस दिन शराब-मांस की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा कसीनो नहीं खुलेंगे. उधर दिल्ली एम्स ने भी आदेश जारी कर कहा है कि 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक ओपीडी की सुविधा नहीं मिलेगी. इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी.

यह भी पढे़ेंः रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोमराजा परिवार समेत ये 14 जोड़े होंगे यजमान, देखें पूरी लिस्ट

इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज

गुजरात में 22 जनवरी को हाफ डे
यूपी में स्कूल-काॅलेज और मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी
छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे
राजस्थान में सरकार ने हाफ डे घोषित किया है
गोवा में सरकारी छुट्टी घोषित
उत्तराखंड में भी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे
ओडिशा में भी हाफ डे की घोषणा

केंद्रीय अस्पतालों में आधे दिन की छुट्टी घोषित

राम मनोहर लोहिया समेत दूसरे अस्पतालों में ढाई बजे के बाद ओपीडी की सेवा शुरू होगी. इसके अलावा लेडी हाॅर्डिंग और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए एमपी के सभी नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को पशुवध गृह और मांस मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इसके लिए नगरीय विकास और आवास विभाग ने आदेश जारी किए हैं. वहीं एमपी के सरकारी कार्यालयों में भी आधे दिन का अवकाश घोषित किया है.

यह भी पढे़ेंः स्वास्तिक, ओम, चक्र, गदा… रामलला की मूर्ति काले रंग की क्यों है? जानें इसकी सभी खासियतें

यूपी में डीजीपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अयोध्या में काफी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद हैं. ऐसे में ये सभी श्रद्धालु धार्मिक स्थलों और सरायों में रुके हुए हैं. इन सभी से अनुरोध किया गया है कि सभी साथ में दर्शन करने नहीं जाए. इसके अलावा इंडो-नेपाल बाॅर्डर, इंटर स्टेट बाॅर्डर और उससे सटे जिलों में गहनता से जांच की जाए. वहीं सरयू नदी में तैनात जल पुलिस को भी सक्रिय रखा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital