Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए UGC के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदेश कुमार

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर बलराम पाणि, डीन ऑफ कॉलेजेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि शीर्ष पर पहुंचने के लिए समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हमे आगे बढ़ते रहना चाहिए.

M Jagdesh Kumar

महाराजा अग्रसेन कॉलेज का वार्षिकोत्सव

दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में गुरुवार (11 मई, 2023) को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर  मुख्य अतिथि के रूप में यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदेश कुमार शामिल हुए. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सवाल करने पर जोर दिया और आलोचनात्मक शैली विकसित करने को कहा. उन्होंने कहा कि केवल प्रश्न पूछने से ही आलोचनात्मक सोच पैदा होती है और ज्ञान की वृद्धि होती है. साथ ही उन्होंने हॉलिस्टिक एजुकेशन के महत्व के बारे में भी बताया.

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर बलराम पाणि, डीन ऑफ कॉलेजेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि शीर्ष पर पहुंचने के लिए समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हमे आगे बढ़ते रहना चाहिए.

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन कॉलेज का शुभारंभ सन् 1994 में मात्र 2 कोर्सेज और 310 बच्चों के साथ हुआ था, जबकि आज हमारे यहाँ 2900 से ज्यादा विद्यार्थी हैं तथा 10 से ज्यादा कोर्सेज चल रहे हैं. महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने साल 2022 में एनआईआरएफ रैंकिंग में 48वां स्थान प्राप्त किया है.

विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा के बारे में बताते हुए प्राचार्य प्रोफेसर तिवारी ने बताया कि अंतिम वर्ष के कुल विद्यार्थियों में से 33 फीसदी से अधिक ने 8 सीजीपीए से ज्यादा अंक प्राप्त किए, जबकि 98 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने 6 सीजीपीए से ज्यादा अंक प्राप्त किए. उन्होंने कॉलेज की सांस्कृतिक और खेल क्षेत्र की उपलब्धियों का भी जिक्र किया.

इस अवसर पर अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार अंग्रेजी विभाग की छात्रा निशा मोंडल को, संस्कृति अवार्ड राजनितिक विज्ञान विभाग की छात्रा मिलन अनुग्रह पॉल को, सवर्श्रेष्ठ समायोजक अवार्ड अनिका कपूर को तथा विद्योत्तमा अवार्ड वाणिज्य विभाग की अर्पिता गुप्ता को दिया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का वास्तविक उद्देश्य जीवन के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण पैदा करना होता है और यह कार्य महाराजा अग्रसेन कॉलेज बखूबी कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital