Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोहर्रम जुलूस निकलते समय उज्जैन में मचा बवाल…उपद्रवियों ने की बैरीकेड्स तोड़ने की कोशिश, 16 पर केस दर्ज

Ujjain Chaos at Muharram Procession: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने बैरिकेड्स तोड़े और हो हल्‍ला मचाया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

Ujjain Chaos Muharram

मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, उपद्रवियों ने गिराया बैरिकेड तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान रविवार, 6 जुलाई 2025 को भारी हंगामा हुआ. जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया.

यह घटना शहर के संवेदनशील क्षेत्र में हुई, जहां हर साल मोहर्रम के जुलूस में भारी भीड़ जमा होती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कुछ उपद्रवियों ने पथराव भी किया, जिसके जवाब में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

उज्जैन में मोहर्रम का जुलूस (Muharram Julus) निकालने के दौरान बड़ा बवाल हो गया.

लाठीचार्ज के दौरान कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस मामले में 16 जनों पर केस दर्ज किया गया है.

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital