देश

Umesh Pal Murder Case: CM योगी ने अपराधियों पर लगाम कसने को तैयार की रणनीति, शूटरों की गिरफ्तारी के लिए बॉर्डर एरिया में ताबड़तोड़ छापेमारी

UP News: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी का आक्रोश कल विधानसभा सत्र में ही दिख गया था, जब उन्होंने विपक्षी दलों को जवाब देते हुए ये कहा था कि, “अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे.” इसके बाद कल ही देर रात उन्होंने डीजीपी, एडीजी के साथ ही प्रमुख गृह सचिव के साथ बैठक की और प्रदेश से अपराधियों का नामो-निशान मिटाने के लिए पूरी रणनीति तैयार की. तो वहीं एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने भी अपनी टीम के साथ प्रयागराज में डेरा डाल लिया है. इसके साथ शूटरों की गिरफ्तारी के लिए बॉर्डर एरिया पर छापेमारी तेज कर दी गई है.

लगाई गईं दस टीमें

बता दें कि यूपी के प्रयागराज जिले में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी की दोपहर में उस समय हुई थी, जब वह कार से उतरे थे. घटना के वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि शूटर पहले से ही घात लगाए बैठे थे. इस घटना के बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है. मुख्यमंत्री ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अपराधियों की समूल नाश यूपी से कर देंगे. जिसके चलते पुलिस की दस टीमें प्रयागराज सहित आस-पास के जिलों में लगाई गई हैं, जो ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं, लेकिन सवाल ये है कि घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं और अपराधी कहीं चैन की बंसी बजा रहे हैं.

साबरमती जेल से रची साजिश और इंटेलिजेंस को कोई खबर नहीं?

वहीं खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को बरामद किया है. अतीक अहमद के घर के पास से कार बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि वारदात में इसी कार का इस्तेमाल किया गया था. हमलावर कार पर सवार होकर घटनास्थल पहुंचे थे. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि इस हत्याकांड में अतीक अहमद गैंग के सात में से दो शूटर्स भी शामिल थे. हालांकि पुलिस एक-एक कर पूरे घटनाक्रम को जब जोड़कर देख रही है तो इस पूरे मामले में अतीक अहमद का ही हाथ दिखाई दे रहा है, जबकि वह गुजरात के साबरमती जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईईडी विस्फोट, CAF का प्रधान आरक्षक शहीद

अतीक अहमद के नाम पर तो इस हत्याकांड से जुड़े होने की मुहर लग गई थी, जब उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने धूमनगंज थाने में माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद को पूरे कांड में मास्टरमाइंड घोषित करते हुए उसके पूरे कुनबे ( भाई अशरफ अहमद उसके तीन बेटों, पत्नी और अन्य शूटर्स) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में अतीक का ही हाथ हो सकता है, लेकिन सवाल ये उठता है कि गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक ने इतनी बड़ी साजिश रच डाली और पुलिस व इंटेलिजेंस को भनक भी नहीं लगी.

यूपी लाया जाएगा अतीक?

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल जाकर अतीक अहमद से पूछताछ करेगी. इसके साथ ही 167 सीआरपीसी के तहत कोर्ट से रिमांड लेगी. इसी के साथ पुलिस मजिस्ट्रेट से वारंट भी इश्यू कराकर अतीक अहमद को प्रयागराज भी ला सकती है. लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल अपहरण कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बाहुबली अतीक अहमद की जेल बदली गई थी और उसे देवरिया से गुजरात के साबरमती जेल भेज दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago