होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
ये हैं वे लोग जिन्होंने आज संसद में उत्पात मचाया.
Parliament Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर आज सदन में कंपकंपाने वाली घटना हुई है. संसद में विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए. वहां पहुंचते ही युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था. उसे निकालकर स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा. अचानक हुई इस तरह की घटना से वहां कोहराम मच गया. हालांकि, कुछ सांसदों ने उन युवकों को पकड़ लिया और युवकों की जमकर पिटाई.
अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वे 2 युवक कौन थे और वो क्या काम करते हैं? आखिर वे संसद में घुसकर कैसे उत्पात मचा दिए? इन सवालों के जवाब यहां आपको मिलेंगे. उन युवकों में एक की पहचान सागर और दूसरे की मनोरंजन के तौर पर हुई है. इन दो युवकों के अलावा 2 लोग संसद परिसर के बाहर भी पकड़े गए हैं..जिनमें एक महिला है. उस महिला का नाम नीलम है. वहीं, चौथे शख्स का नाम अमोल शिंदे है. दिल्ली पहुंचकर आज संसद में उत्पात मचाने से पहले सभी गुड़गांव में थे.
एक युवक का नाम- सागर, दूसरे का- मनोरंजन
रिपोर्ट के मुताबिक, सागर शर्मा मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के रूप में संसद की विजिटर गैलरी में पहुंचा था. उसका परिवार लखनऊ के आलमबाग में किराए के घर में रहता है. उसकी मां का कहना है कि उनका बेटा धरना—प्रदर्शन करने की बात कहकर गया था. वो बैटरी रिक्शा चलाता है. जबकि पिता कारपेंटर का काम करते हैं. उनका परिवार पिछले 15 सालों से लखनऊ में रह रहा है.
बेटे की हरकत पर पिता बोले- भले ही फांसी दे दो
सागर के अलावा दूसरा युवक, जिसका नाम— मनोरंजन है. उसके पिता देवराजे गौड़ा बताए जा रहे हैं. बेटे की हरकत पर देवराजे का कहना है कि बेटे ने जो किया बहुत गलत था. अपराध के लिए यदि उसे फांसी भी हो जाए तो भी हमें दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा— “महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने संसद को स्थापित करने के लिए बहुत त्याग किया है. संसद के प्रति असम्मानजनक व्यवहार करना किसी को भी स्वीकार्य नहीं है. चाहे वह मेरा बेटा ही क्यों न हो. यह अस्वीकार्य है.”
नीले सलवार में पकड़ी गई नीलम, बोली- स्टूडेंट हूं
एक महिला नीलम है, जो हरियाणा के हिसार में सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थी. उसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह कहते नजर आ रही है कि “हम तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. हमें हमारा हक नहीं मिल रहा.” उसके साथ हिसार के एक पीजी में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि नीलम की रुचि राजनीति में अधिक है. वह विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेती रही है.
चौथा शख्स- अनमोल शिंदे, यह महाराष्ट्र से आया
वहीं, चौथे शख्स की पहचान अनमोल शिंदे के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर तहसील के जारी गांव का रहने वाला है. पता चला है कि संसद में हुए घटनाक्रम में 4 नहीं, बल्कि कुल 6 लोग शामिल थे. अन्य 2 के नाम-पते अभी मालून नहीं चले हैं.
यह भी पढ़िए: कौन हैं संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा में घुसे दो युवक? जानिए किस सांसद के पास पर हुए अंदर दाखिल
— भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…