Bharat Express DD Free Dish

सुल्तानपुर में हुई अनोखी चोरी, चोरों ने लूटी रकम और जेवरात, साथ में लगाया ‘सॉरी’ पोस्टर

सुल्तानपुर में चोरों ने 2.60 लाख रुपये और 7 लाख के जेवरात चुराए, चोरी के बाद ‘सॉरी’ पोस्टर लगा दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. मामला वायरल हुआ है.

thief
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सरकारी टीचर खुशी-खुशी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल ने होने के लिए चला गया. घर वापस लौटते ही टीचर की पत्नी चीख – चीखकर रोने लगी.

घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस भी मौके पर जा पहुंची. उनके घर के अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रहा गया. पुलिस भी चकरा गई. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. चोरी करने के बाद चोरों की तरफ से पोस्टर लगाए गए. जिसमें अपराध से हर्ट करने के प्रति संवेदना जताई गई है. फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी फुटेज से मिल रही मदद

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक दंपति के घर से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने घर से 2.60 लाख रुपए नकद और 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए. घटना आवास विकास परिसर के एमआईजी-98 की है. यहां किराए पर रहने वाले शिक्षक केशव सिंह चंदेल और उनकी पत्नी स्मृति सिंह एक वैवाहिक समारोह में गए हुए थे. दोनों लंभुआ विकासखंड में शिक्षक हैं.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह स्थानीय चौकी इंचार्ज केपी वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे हैं. डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी भेजी गई है . पोस्ट जो चोरों का वायरल हुआ है वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. चोरों ने चोरी की घटना पर अफसोस जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read