Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

Unnao accident: उन्नाव जिले के कीरतपुर गांव के पास ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

Unnao accident: उन्नाव जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए.

मुंडन से लौट रहे थे यात्री

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग बक्सर से मुंडन कराकर अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में अचानक सामने से आ रहे डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी. हादसे की तीव्रता इतनी थी कि कई लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. जिनकी हालत नाजुक थी उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.

गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतकों के घरों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और थाने के बाहर जमा होकर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में सिलेंडर नहीं, अब गुब्बारों से पक रही है रोटी!…जानें कराची के घरों में क्यों रखे जा रहे हैं ‘सस्ते बम’?

पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital