देश

UP: BJP MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिंधी प्रीमियर लीग का किया शुभारंभ, शहीद हेमू कलानी की प्रतिमा स्‍थापित कराने को 10 लाख का अनुदान

UP News: एक तरफ जहाँ पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप की धूम है, वहीं मंगलवार को राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर पार्क में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (युवा विंग) यूपी और लखनऊ चैप्टर द्वारा आयोजित 4 दिवसीय सिंधी प्रीमियर लीग नेशनल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते और चौके-छक्के लगाते नजर आये.

‘खेलों से विकसित होती है टीम स्प्रिट डिसीजन मेकिंग की क्षमता’
सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिंधी प्रीमियर लीग के शुभारम्भ के मौके पर कहा, ”खेलों के कारण ही हमारे अंदर टीम स्प्रिट, डिसिप्लिन और डिसीजन मेकिंग की क्षमता विकसित होती है, जो मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने में सबसे ज्यादा सहायक है। कोविड के दौरान खेल गतिविधियों में भारी कमी आई, बच्चे घरों में कैद हो गये. आउटडोर गतिविधियाँ कम होने के कारण लाइफ स्टाइल डिसीजेज बढ़ी हैं. हमें इनसे निपटना है.”

  • नन्हे क्रिकेटरों से मिलते हुए राजेश्वर सिंह

सिंधी समाज ने ज्‍यादा झेली विभाजन की विभीषिका: राजेश्वर सिंह
राजेश्वर सिंह ने यहां सिंधी समाज के बारे में भी बात की. उन्‍होंने कहा, ”विभाजन की विभीषिका सबसे ज्यादा सिंधी समाज ने सही. सिंध प्रान्त पाकिस्तान में चला गया, बंटवारे के समय जो लोग भारत आये उन्होंने सरकार से सबसे कम सहायता लेकर देश की तरक्की में सबसे ज्यादा योगदान दिया. सिंधी समाज भारत की जीडीपी, इनकम टैक्स और चैरिटी में सबसे ज्यादा योगदान देता है.

  • यहां विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खुद भी बल्ले पर हाथ आजमाया.

अमर क्रांतिकारी हेमू कुलानी की होगी मूर्ति की स्थापना
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने मात्र 20 साल की आयु में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी हेमू कुलानी को याद करते हुए उनकी स्मृति में सरोजनी नगर में भव्य चौराहे के निर्माण, मूर्ति की स्थापना और एक सड़क का नामकरण करने का संकल्प भी लिया. इसके लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही सिंधी समाज को उनके साहित्य को प्रोत्साहन दिलाने व सिंधी एकेडमी के लिए बजट बढवाने हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध करने का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर आसूदाराम आश्रम के संत शहजादा साईं मोहनलाल, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (युवा विंग) के अध्यक्ष प्रेम खत्री, राजू खत्री, विवेक लदानी, वीरेन्द्र खत्री, अजय नेमला, शिव चावला, वासुदेव चावला और विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago