Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Board Exam 2024: अब बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ एडमिट कार्ड से ही नहीं मिलेगा प्रवेश, विद्यार्थियों को सुरक्षा का ये घेरा भी करना होगा पार

UP News: फेस रीडिंग के जरिए एक-एक परीक्षार्थी के चेहरे को स्कैन किया जाएगा और इसके बाद डेटाबेस में मौजूद सम्बंधित परीक्षार्थी की फोटो को मैच कराया जाएगा.

Board Exam

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Board Exam 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कराई जाने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर नई जानकारी सामने आई है.  खबर सामने आ रही है कि साल 2023 से अधिक 2024 में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए एक-एक बच्चे पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी. इसी के साथ ही परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि यूपी बोर्ड 10 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करेगा. बोर्ड कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर शेड्यूल पहले ही जारी कर चुका है. तो वहीं इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड ही पर्याप्त नहीं होगा. नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जल्द ही कक्षा-10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर टाइम टेबल भी जारी किया जा सकता है. इस बार परीक्षा केंद्रों पर गत वर्ष की अपेक्षा अधिक सुराक्षा व्यवस्था रहेगी. इसको लेकर भी तैयारी तेज हो गई है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ एडमिट कार्ड से प्रवेश नहीं मिलेगी, बल्कि इस बार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों को सुरक्षा का एक और घेरा पार करना होगा. खबरों के मुताबिक, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है औऱ इस बार परीक्षा केंद्रों पर फेस रीडिंग करने की योजना बना रहा है. यानी इस बार परीक्षा केंद्रों के अंदर वही परीक्षार्थी प्रवेश कर पाएंगे, जिसका पंजीकरण हुआ होगा.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, 30 मीटर तक हो चुकी है ड्रिलिंग, अगले 40 घंटे अहम

जाने फेस रीडिंग कैसे करेगा काम

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, फेस रीडिंग के जरिए एक-एक परीक्षार्थी के चेहरे को स्कैन किया जाएगा और इसके बाद डेटाबेस में मौजूद सम्बंधित परीक्षार्थी की फोटो को मैच कराया जाएगा. अगर दोनों एक हुए तो परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी अन्यथा उसे वापस लौटा दिया जाएगा. इसी के साथ ही नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तो लगाए ही जाएंगे साथ ही पिछले साल की तरह इस बार भी बार कोड वाली कापियों का वितरण किया जाएगा.

गत वर्ष 4 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ थी परीक्षा

बता दें कि बोर्ड की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के दौरान कड़े सुरक्षा व्यवस्था के कारण 2023 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं को मिलाकर करीब 4 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी. तो वहीं अब किसी तरह की नकल या हेरफेर की गुंजाइश न मिल पाने के कारण नकल माफियाओं के कदम ठिठके हैं. यही वजह है कि इस बार पिछली की अपेक्षा कम आवेदन बोर्ड परीक्षा के लिए किए गए हैं. इस बार 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital