Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी 8 भाजपा उम्मीदवारों को किया सम्मानित

बीजेपी के विजयी उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने कहा, ”यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश पीएम मोदी को सभी 80 लोकसभा सीटें देने और उन्हें तीसरी बार पीएम बनाने के लिए तैयार है.”

विजयी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाते सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी आठ भाजपा उम्मीदवारों को सम्मानित किया. राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 8 और एसपी ने 2 सीटें जीतीं. यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटें जीत ली हैं. जीत के बाद से ही सूबे की राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल है.

पीएम मोदी को मिलेंगी सभी 80 लोकसभा सीटें

बीजेपी के विजयी उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने कहा, ”यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश पीएम मोदी को सभी 80 लोकसभा सीटें देने और उन्हें तीसरी बार पीएम बनाने के लिए तैयार है. लोगों ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान देखा था, कैसे डर पैदा किया गया, कैसे लोगों को डराया गया और कैसे लूटपाट होती थी, कैसे भ्रष्टाचार हुआ. पीएम मोदी के शासन में और सीएम के तहत, लोग सुरक्षित महसूस करते हैं और देश विकास के लिए तैयार है.” वहीं भाजपा की विजयी प्रत्याशी प्रत्याशी साधना सिंह ने कहा, ‘बहुत बड़ी जीत’.

सपा खेमे के 9 विधायको ने क्रॉस वोटिंग करके अखिलेश यादव के प्लान-3 यानी तीन प्रत्याशियों को राज्यसभा में ले जाने की योजना पर पानी फेर दिया. क्रॉस वोटिंग को लेकर यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर हो रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital