Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया ये अपडेट

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को कल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया.

सीएम योगी आदित्यनाथ एवं उनकी मां

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया है. उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है. एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है.

इस वजह से हुईं एम्स में भर्ती

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया. एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं. कल मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest