Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: 21 सितम्बर से होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस का आयोजन, नोएडा में इस दिन से बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद तथा 22 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक रेस का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन 21 से 25 सितंबर के बीच होगा. सम्भावना जताई जा रही है कि इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं. इसीलिए इस मेगा शो को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवकाश को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है और जानकारी दी गई है कि जिले में 21 और 22 सितंबर को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्टी रहेगी तो वहीं 22 सितंबर को बारहवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि 21 से 25 सितंबर तक एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 और 22 से 24 सितंबर के बीच बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी बाइक रेस का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ये दोनों मेगा इवेंट हैं और इसमें देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग आएंगे. भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है. इसी कारण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इसी को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद तथा 22 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Baghpat: चार साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने खेत में ले गया

22 को बंद रहेंगे सभी स्कूल

डीआईओएस डॉ.धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सभी सरकारी और गैर सरकारी इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों को 22 को बंद रखने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षण संस्थानों को 21 सितंबर को दो बजे से पहले हर हाल में छुट्टी करनी होगी. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संचालित हो रहे मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी 21 और 22 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. चूंकि इन उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर और बच्चों की संख्या अधिक रहती है. इसीलिए ऐसे में इन जगह पर दो दिन का अवकाश घोषित रखने का निर्णय लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest