Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी एनसीसी के कैडेटों ने मेला क्षेत्र में जारी स्वच्छता अभियान में किया योगदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे.

UP NCC cadets

महाकुम्भ मेला में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Edited by Akansha

03 मार्च – प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में सोमवार को यूपी एनसीसी के कैडेटों ने वालेंटियर के तौर पर भाग लिया. आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस तथा अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ के स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी.

चलाया स्वच्छता अभियान

आस्था के महापर्व महाकुम्भ के समापन के बाद भी प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने का क्रम निरंतर जारी है. पवित्र संगम में स्नान के लिए संगम तट को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के निर्देशन में चल रहा है. इसी क्रम में सोमवार को यूपी एनसीसी के 30 कैडटों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया.

यूपी एनसीसी के नायब सूबेदार गुरुबचन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र के सेक्टर 21 में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम में उनकी बटालियन ने अपना योगदान दिया. आने वाले दिनों में भी एनसीसी के कैडेट इस अभियान से जुड़े रहेंगे. इस मौके पर मेला के सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेंद्र त्रिपाठी, उप मेलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे. उप मेलाधिकारी ने यूपी एनसीसी को स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर मेला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस और अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में सहयोग करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital