Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पर दिखने लगी एडल्ट पिक्चर, 3 घंटे बाद शहर को स्मार्ट बनाने वाले अफसरों की खुली नींद

UP News: वाराणसी नगर निगम के नाम से चल रहे एक फेसबुक पेज पर शनिवार को एडल्ट कंटेंट पोस्ट किए जाने से निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस लापरवाही से प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं. 

वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पर इस तरह की दिखने लगी थी पिक्चर

Edited by Nitish Pandey

UP News: वाराणसी नगर निगम के नाम से चल रहे एक फेसबुक पेज पर शनिवार को एडल्ट कंटेंट पोस्ट किए जाने से निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस लापरवाही से प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं.  नगर निगम के नाम से चल रहे इस पेज के हैक होने के 3 घंटे बाद भी इस पर निगम के किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी, जिसने अधिकारियों की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. बता दें कि ‘नगर निगम वाराणसी’ के नाम से यह पेज वर्ष 2015 से संचालित है.नगर आयुक्त शिफू गिरि ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है.

सुबह ही हैक हो गया था नगर निगम का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट

जानकारी सामने आ रही है कि नगर निगम का फेसबुक अकाउंट शनिवार को सुबह हैक हो गया था. हैकर ने नगर निगम के फेसबुक अकाउंट पर ओटीटी प्लेटफार्म के पोर्न वीडियो क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया. नगर निगम का फेसबुक अकाउंट हैक होने से अधिकारियों में हड़कम्प मच गया  तो वहीं सोशल मीडिया पर नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट के हैक होने पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

नगर निगम वाराणसी का ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट हैक होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर संतोष मौर्या लिखते हैं, “वाराणसी नगर निगम में आपका स्वागत है, इस वीडियो के माध्यम से.” तो वहीं फेसबुक पर साजिद खान लिखते हैं कि नाम चेंज कर दो भाई नगर निगम में ये सब नहीं होता है, नगर की सच्चाई दिखाई अपने आप फॉलोअर हो जाएंगे, फॉलोअर और लाइक कमेंट के लिए ये सब करना पड़ रहा है.” ठीक इसी तरह तमाम यूजर्स नगर निगम फेसबुक अकाउंट पर कमेंट कर उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mainpuri: मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दूल्हा-दुल्हन समेत युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

साइबर सेल में दर्ज कराई गई शिकायत

वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस और फेसबुक से की है. वाराणसी नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक अकाउंट को हैक करने का मामला संज्ञान में आते ही इसकी कंप्लेन कर दी गई है. वहीं फेसबुक अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital