Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: सपा से निकाले जाने के बाद ऋचा स‍िंह ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा, पार्टी पर कार्रवाई की मांग

UP News: ऋचा सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ समाजवादी पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी में प्रवक्ता थीं. हाल ही में उनको पार्टी ने ये कहते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.

UP Politics

ऋचा स‍िंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP Politics: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता ऋचा सिंह को हाल ही में सपा से निष्कासित कर दिया गया था. इस पर ऋचा सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का रुख किया है. उन्होंने कहा, “पार्टी का कदम संविधान के साथ-साथ पार्टी के संविधान के खिलाफ है. मैं सपा के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करूंगी, लेकिन इससे पहले मैंने ईसीआई के साथ अपने मामले का प्रतिनिधित्व किया है.”

बता दें कि हाल ही में सपा की महिला प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा के साथ ऋचा सिंह को भी सपा ने निष्कासित कर दिया था और इस फैसले को 16 फरवरी को पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से सार्वजनिक किया गया था. सपा की कार्रवाई के बाद, ऋचा ने कहा था कि “पार्टी ने मुझे निष्कासित कर दिया क्योंकि मैं महाकाव्य, रामचरितमानस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणियों के खिलाफ खुलकर खड़ी थी.”

बता दें कि ऋचा सिंह ने पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई है. मंगलवार को ई-मेल से भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि उनका निष्कासन पार्टी संविधान के अनुरूप नहीं है. पार्टी के संविधान में निष्कासन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तीन सदस्य कमेटी बनाने की बात है जो उनके मामले में नहीं की गई है. गौरतलब है कि ऋचा प्रयागराज के शहर पश्चिमी से भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ दो बार चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

पढ़ें ये भी  –UP News: पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने रखी सिर पर जूते की पोटली, समाज को एकत्रित करने के लिए दिया ये संदेश, वीडियो वायरल

जानें क्‍या है पूरा मामला

बता दें कि रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर ऋचा सिंह ने टिप्पणी की थी. इसी मामले में सपा नेता डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने भी स्वामी प्रसाद का व‍िरोध क‍िया था, इसके बाद दोनों को पार्टी से निष्कासित कर द‍िया गया है. मौर्य पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं. रोली तिवारी सपा की पूर्व प्रवक्ता थी. उन्होंने अपने ट्विटर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था, स्वामी प्रसाद का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो रामचरितमानस की चौपाइयों को प्रतिबंधित करवाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital