Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अखिलेश यादव ने की ‘सांड युद्ध दर्शन’ को ‘स्टेट एडवेंचर’ घोषित करने की मांग, शेयर किया VIDEO

UP News: वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आज का ‘सांड समाचार’ फर्रुखाबाद प्रकरण.

सांडो की लड़ाई का दृश्य

UP News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सांडों की लड़ाई का एक वीडियो शेयर करते हुए आवारा पशुओं को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है. वहीं इस बार उनके ट्विट का करने का अंदाज भी बेहद दिलचस्प है. वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आज का ‘सांड समाचार’ फर्रुखाबाद प्रकरण. वहीं उन्होंने इस ट्विट में आगे लिखा है कि ‘आज का ‘सांड विचार’ : उप्र में अब ‘सांड युद्ध दर्शन’ को ‘स्टेट एडवेंचर’ घोषित कर देना चाहिए, इस चेतावनी के साथ कि आपकी जान के लिए राज्य की कोई जिम्मेदारी नहीं है.’

दो सांडों के बीच घमासान

अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दो सांडो की यह लड़ाई बड़ी ही मजेदार दिख रही है. एक सांड जहां लड़ते हुए दूसरे को नाली में ढकेल देता है, वहीं नाली से निकलने के बाद फिर दोनों की लड़ाई शुरु हो जाती है. सड़क पर चल रही इस लड़ाई के दौरान यातायात भी पूरी तरह रूका हुआ दिख रहा है. वहीं दोनों की लड़ाई छुड़ाने के लिए लोग लाठी डंडों के अलावा बाल्टी से पानी डालते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान एक कुत्ता भी भौंकता हुआ दिख रहा है. वहीं एक-दो और आवारा पशु भी आस पास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. सड़क पर कुछ लोग अपनी-अपनी साइकिलों और मोटरसाईकिलों को रोककर इस मजेदार लड़ाई को देखने में मग्न दिखे.

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी निकालेंगे दोबारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कांग्रेस का ऐलान- इस बार पश्चिम से पूर्व की ओर करेंगे पैदल सफर

आवारा पशुओं पर सियासत

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने सड़क पर सांडों के बीच की लड़ाई का विडियो शेयर किया था. यह वीडियो कौशांबी का था, जिसमें सांडो की लड़ाई के कारण दो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर प्रदेश में आवारा पशुओं को लेकर निशाना साधते आए हैं. इस बार भी अपने चुटीले अंदाज से उन्होंने सरकार पर तंज कसा है. सपा मुखिया द्वारा वीडियो सोशल मीड‍िया पर शेयर होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं. वहीं अब तक उनकी इस पोस्ट को 1100 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital