देश

UP News: हाथों में आधुनिक हथियार और टैंक की सवारी, Know Your Army Festival में सीएम योगी का दिखा अनोखा अंदाज

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल’ (Know Your Army Festival) का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एक अलग ही अंदाज में दिखे. सेना के कार्यक्रम में उनके हाथ में कई आधुनिक हथियार दिखाई दिए. इसके अलावा वह टैंक पर भी सवार नजर आए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि लखनऊ में आज से आयोजित तीन दिवसीय ‘Know Your Army Festival-2024’ के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस समारोह के माध्यम से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य व पराक्रम से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा. इस समारोह के लिए भारतीय सेना को हृदय से बधाई!.

इस मौक पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- मैं ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल-2024’ के समारोह में भाग लेकर आनंदित हूं. यह मेरे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश के युवाओं को नजदीक से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को पहचानने का अवसर प्राप्त होगा.

‘भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों के शौर्य का प्रतीक’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं इस नई शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देते हुए आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सेवारत सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. भारतीय सेना ने सिख गुरुजनों के त्याग और बलिदान को सम्मान देने का काम किया है. भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों के शौर्य का प्रतीक है. सीएम योगी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर की स्थापना से सुरक्षा बलों में जाने के इच्छुक हमारे युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी.

प्रदर्शनी में ये हथियार शामिल

सेना के कार्यक्रम 7 जनवरी तक चलेगी. इस प्रदर्शनी में कई हथियारों को शामिल किया गया है, जिसमें टी 90 टैंक, टी 70 टैंक अथर्व के अलावा आर्टिलरी गन के-9 वज्र, वेपन लोकेटिंग रडार स्वाथी, 155 एमएम आर्टिलर गन प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे. इसके तहत यूनिफॉर्म, अधुनिक मशीन गन, पिस्टल, रॉकेट लॉन्चर इत्यादि को भी प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

37 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

46 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

48 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago