Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: शाहजहांपुर की जिला जेल ने उठाया सराहनीय कदम, कैदियों के साथ बंद निर्दोष बच्चों के लिए बनाया जाएगा चिल्ड्रेन पार्क

Shahjahanpur Jail: उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर की जिला जेल में बच्चों के हित में काम किया जा रहा है. चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे. इसी के साथ उनको नए-नए खिलौने भी दिए जाएंगे.

जेल में चिल्ड्रेन पार्क के लिए लाया गया सामान

आदेश सिंह चंदन

Shahjahanpur Jail: उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर की जिला जेल ने कैदियों के साथ बंद निर्दोष बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाने का सराहनीय कदम उठाया है. यहां बड़े स्तर पर बच्चों के हित में काम किया जा रहा है. बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क में झूले लगाए जाएंगे और बच्चों को नए-नए खिलौने दिए जाएंगे. पार्क के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जेल में बंद बेकसूर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए जेल के अंदर चिल्ड्रेन पार्क बनाया जा रहा है. जेल में बन रहे चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के लिए तमाम झूले भी लगाए जाएंगे. जेल के अंदर बच्चों के लिए जो पार्क बनाया जा रहा है, उसका निर्माण समाज सेवी संगठन की मदद से किया जा रहा है. इस पार्क का मुख्य उद्देश्य जेल के अंदर अपनी मां के साथ रह रहे छोटे छोटे बच्चे खेलकूद और मनोरंजन से वंचित न रह सकें. साथ ही साथ उन्हें जेल के अंदर ही खेल-खेल में पढ़ाई भी कराई जा सके. इसके लिए बाकायदा एक अध्यापक की नियुक्ति जेल के अंदर की गई है. बता दें कि वर्तमान में जेल में 50 महिला कैदी हैं, जिनके साथ कुल सात बच्चे रह रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- Viral Video: LLB की छात्रा ने भगवान श्री कृष्ण से रचाया विवाह, कान्हा के साथ शादी का देखा था सपना

देखें क्या बोले जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक शाहजहांपुर मिजाजी लाल ने भारत एक्सप्रेस को बताया कि यूपी की शाहजहांपुर जिला जेल में बच्चों के लिए एक चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. स्वयं सेवी संगठन “मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी” की मदद से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए तमाम तरह के झूले फुलवारी और हरी भरी घास लगाई जा रही है. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर बंद अपनी मां के साथ रह रहे बेकसूर नन्हे बच्चे भी अब खेलकूद से दूर नहीं रहेंगे. अब वह भी झूलों का आनंद जेल के अन्दर ही पार्क में ले सकेंगे. छोटे-छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के लिए शिक्षिका भी रखी गई है, जो कि जिला बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital