Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: “स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकालें, माफी मंगवाएं ,” अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे महंत परमहंस ने जताई नाराजगी

महंत परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान देते जा रहे हैं. उनके इन बयानों से हिंदुओं का एक बड़ा वर्ग पूरी तरह से नाराज और आहत है.

महंत परमहंस और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: ब्राह्मणों, हिंदू और रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित और अपमानजनक बयान के बाद अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास काफी आहत हैं और इसीलिए वह अपनी नाराजगी जताने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ उनके घर मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन उनको घर के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया. इस पर उन्होंने अपना संदेश अखिलेश यादव तक भेज दिया है.

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए महंत परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान देते जा रहे हैं. उनके इन बयानों से हिंदुओं का एक बड़ा वर्ग पूरी तरह से नाराज और आहत है. उन्होंने ये भी कहा कि, सपा का समर्थन सभी धर्मों के मानने वाले लोग करते हैं. बावजूद इसके लगातार एक ही धर्म को टारगेट किया जा रहा है. इसीलिए अखिलेश यादव से मेरी मांग है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकाला जाए या उनसे माफी मंगवाई जाए.

ये भी पढ़ें- Mainpuri: यूपी रोडवेज के सस्पेंड कंडक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, यात्री को नमाज पढ़ाने के लिए रोकी थी बस, नौकरी से निकाले जाने से था निराश

होगा सपा को नुकसान

महंत ने दावा किया कि, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से आने वाले चुनाव में सपा को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि, स्वामी अपनी पार्टी बनाने में लगे हुए हैं और सपा छोड़ने वाले हैं. इसीलिए अखिलेश यादव से मांग है कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए वो लगातार सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह स्वामी प्रसाद पर कानूनी कार्रवाई को लेकर जल्द ही प्रार्थना पत्र देंगे.

जानें क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

हाल ही में लखनऊ में रामस्वरूप वर्मा जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ था और इसी मौके पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, ” ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है.” इसी के साथ ये भी कहा था कि, “अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है कि दलितों का आज अपमान हो रहा है.” इस सम्बंध में उन्होंने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें वह विवादित बयान देते हुए दिखाई व सुनाई दे रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital