Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: पीएम मोदी ने UP के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य की रखी आधारशिला, सीएम योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत आज ₹4,355 करोड़ की लागत से ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई.

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देश भर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी, जिनमें से 55 रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आते हैं. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें प्रधानमंत्री का आभार जताया है और ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत आज ₹4,355 करोड़ की लागत से ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई. “इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा.” सीएम योगी ने कहा, “रेलवे स्टेशनों के ‘कायाकल्प’ को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार!”

ये भी पढ़ें- PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास, बोले- विपक्ष के लोग ना खुद कुछ करेंगे ना करने देंगे…

स्टेशन भवनों का डिजाइन होगा संस्कृति विरासत के प्रेरित

बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री ने जिन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है, उनमें से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 55-55 तो वहीं बिहार के 49, पश्चिम बंगाल के 37, महाराष्ट्र के 44, असम के 32, मध्य प्रदेश के 34, पंजाब के 22, ओडिशा के 25, गुजरात एवं तेलंगाना के 21-21, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के 18-18, झारखंड के 20, हरियाणा के 15 और कर्नाटक के 13 स्टेशन इसमें शामिल हैं. इसी के साथ पीएमओ कार्यालय से ये भी जानकारी मीडिया को शेयर की गई है कि इस पुनर्विकास परियोजना की लागत 24,470 करोड़ रुपये होगी. साथ ही ये भी बताया गया है कि, इसके तहत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

साथ ही ये भी जानकारी शेयर की गई है कि स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा. साथ ही पीएमओ द्वारा ये भी जानकारी दी गई है कि, प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर देते हैं और रेलवे लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा साधन है. इसीलिए प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व को प्राथमिकता दी है. तो वहीं पीएमओ के माध्यम से ये भी जानकारी सामने आई है कि, प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण के मद्देनजर 1,309 स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ शुरू की गई है. साथ ही ये भी बताया गया है कि, ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत प्रधानमंत्री ने रविवार को 508 स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital