Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pilibhit: अवैध खनन के गड्ढों में गिरकर तीन भाइयों की मौत, परिजनों ने ईंट-भट्ठा मालिक पर लगाया आरोप

क्षेत्राधिकार सदर प्रतीक दहिया ने बताया है तीन बच्चों की नहाने के दौरान गड्ढे में डूब कर मौत हो जाने की सूचना मिली है. शिकायत पत्र मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूछताछ करती पुलिस

रीतेश बाजपई

Pilibhit: तमाम कार्रवाईयों के बावजूद प्रदेश में अवैध खनन का काला धंधा लगातार जारी है. भ्रष्टाचार की इस चक्की में मासूम भी पिस रहे हैं. ताजा मामला पीलीभीत के अमरिया के कैंचू टांडा से सामने आया है, जहां ईंट भट्ठा मालिक की लापरवाही के चलते खनन कर छोड़े गए गड्ढे में भरे पानी में रिश्ते के तीन भाइयों के डूबकर मरने से कोहराम मच गया है. सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ और तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि गांव कैंचू में जारी अवैध खनन के गड्ढों में बारिश के कारण पानी भर गया था, जिसमें नहाते वक्त तीन भाइयों की गिर कर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्चों को पानी से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया ले गये जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है भट्ठे पर मिट्टी खोदकर डाली गई थी, जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं. इसके बाद लगातार हो रही बारिश से गड्ढे भर गये थे जिसमे कैंचू निवासी भूरा का 14 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम,नाजिम का 8 वर्षीय पुत्र अयान और छोटन का दस वर्षीय पुत्र रानू अपने भाई शानू के साथ मंगलवार दोपहर बाद लगभग चार बजे नहाने के लिए घर से गये थे.

ये भी पढ़ें- नागालैंड में कार पर ‘काल’ बनकर गिरी चट्टान, दर्दनाक घटना का Video Viral

बताया जा रहा है कि, गड्डे की गहराई अधिक होने से बच्चे पानी में डूबने लगे तो जैसे- तैसे शानू पानी से बाहर निकला तथा बच्चों के डूबने की सूचना गांव में दी. सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए तथा तीनों बच्चों को गड्ढे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृतक घोषित कर दिया. मुस्तकीम तीन भाइयों में मझला है, रानू चार भाइयों में दूसरे नंबर का है जबकि अयान इकलौता बेटा है. इस घटना से परिवार के लोगों का बुरा हाल है.

परिजनों ने लगाया ईंट-भट्टा मालिक पर आरोप

वहीं मृतक बच्चों के परिजनों ने ईंट भट्टा मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे कई बार गड्डों को भरने की बात कही गई थी, मगर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे आज यह बड़ी घटना घटी है. तीनों बच्चों की मौत का जिम्मेदार उन्होंने ईंट भट्ठा मालिक को बताया है. वहीं सूचना पर तहसील अमरिया के तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकार सदर प्रतीक दहिया एवं कोतवाल अमरिया कमल सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे हैं. इस सम्बंध में क्षेत्राधिकार सदर प्रतीक दहिया ने बताया है तीन बच्चों की नहाने के दौरान गड्ढे में डूब कर मौत हो जाने की सूचना मिली है. मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. तीन बच्चों का पंचनामा भर पीएम कराया जा रहा है अभी घटना से संबंधित कोई भी शिकायत पत्र नहीं मिला है. शिकायत पत्र मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital