Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा, अखिलेश-शिवपाल को लेकर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

UP Nikay Chunav: सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे.

UP Nikay Chunav

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर

Edited by Nitish Pandey

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज है. सभी राजनीतिक दल जोर आजमाइश में लगे है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने निकाय चुनाव की तैयारी कर रखी है. प्रत्याशियों पर विचार जारी है, जल्दी ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा.

ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) अकेले लड़ेगी. किसी दूसरे दल के साथ इस चुनाव में पार्टी का गठबंधन नहीं होगा. विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय देखा जाएगा कि किसी पार्टी से गठबंधन करना है या फिर नही.

अखिलेश भी सरकार में थे तो मनमानी किए- राजभर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के दौरान आरक्षण को लेकर सरकार से पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार थी, तो वो भी मनमानी किए थे, अब बीजेपी की सरकार है तो ये भी मनमानी कर रहे है तो क्या बुरा कर रहे है.

उन्होंने कहा कि आरक्षण जितना होना चाहिए, उतना तो होना ही चाहिए. चाहे वो पिछड़ों का हो, दलितों का हो, सामन्य वर्ग का हो, जिसका जो हिस्सा है, रिजर्वेशन है वो मिलना चाहिए. 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग को मिल जाए. 27 प्रतिशत पिछड़ों का है वो मिल जाए. 22 प्रतिशत अनुसूचित जाति का है वो उनको मिल जाए. कोई विवाद नहीं है, ये मिलना चाहिए. अगर इनको नहीं मिलता है तो अन्याय है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का आदेश, 20 दिसंबर तक अधिसूचना जारी करने पर रोक

नेता जी से लोगों को सहानुभूति थी- ओपी राजभर

अखिलेश-शिवपाल के एक होने पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि सपा गलत उत्साहित है. 2014 में खुद नेता जी चुनाव लड़े, 2.5 लाख से जीते. 2019 में बीएसपी-सपा गठबंधन था तब नेता जी 94 हजार वोट से जीते. सपा ने कौन सा काम कर दिया दो साल में, जो वो जीत गई. एक काम सपा बता दे. नेता जी के निधन पर लोगों के दिलों में सहानुभूति थी. नेता जी के सम्मान में मैनपुरी के लोगों ने वोट दिया है, न कि सपा के काम पर.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital