Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav-2023: कानपुर में मतदान से पहले निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, मेरठ में भाजपा उम्मीदवार को पुलिस ने हिरासत में लिया

बुधवार देर रात नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहलता यादव के पति गजराज यादव को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. इलाज जारी है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रतीकात्मक फोटो (सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav-2023: यूपी में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मतदान से एक दिन पहले यानी बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहलता यादव के पति गजराज यादव को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. यह घटना घाटमपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात हुई.

इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त, घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि, “नौबस्ता पश्चिमी के रहने वाले गजराज यादव ने सूचना दी कि दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी है. हालांकि उनकी हालत ठीक है और उपचार जारी है.” पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आई है कि गजराज यादव की पत्नी स्नेहलता यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं. वहीं पुलिस पुरानी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav-2023: आजमगढ़ और मऊ में पकड़े गए फर्जी वोटर, लोनी में महिलाओं से अभद्रता का मामला आया सामने, पुलिस ने फटकारा

आजमगढ़ में भिड़े पार्षद समर्थक

वहीं आजमगढ़ से खबर सामने आ रही है कि यहां के गौरी शंकर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जल्द ही सभी को मौके से खदेड़ दिया, तो लोगों ने मस्जिद में घुसकर जान बचाई. जानकारी सामने आई है कि आजमगढ़ जिले के वेस्ली इंटर कॉलेज में गौरी शंकर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी संजय निषाद ने दूसरे प्रत्याशी महेंद्र यादव पर फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत जब संजय निषाद ने पुलिस कर्मियों से की तो महेंद्र यादव के समर्थकों में झड़प शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने फर्जी वोटिंग करने वाले लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. इस पर लोगों ने मस्जिद में घुसकर अपनी जान बचाई. कानपुर से खबर सामने आ रही है कि यहां के बिल्हौर स्थित पोलिंग सेंटर पर व्हीलचेयर न मिलने पर बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा.

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी हिरासत में

निकाय चुनाव के दौरान मेरठ के वार्ड 58 के भाजपा प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने अंशुल गुप्ता को हिरासत में लिया है. इसी के साथ पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी सुमित को भी हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे. दोनों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital