Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: भारत-नेपाल सीमा से 440000 इंडियन करेंसी के साथ पुलिस ने दो को दबोचा, नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर की जा रही थी चेकिंग

Maharajganj: चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि दोनों सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे.

पुलिस के साथ दोनो आरोपी और बरामद कैश (वीडियो ग्रैब)

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिया है. वहीं प्रदेश भर में पुलिस द्वारा चेकिंग भी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में महाराजगंज (Maharajganj) से पुलिस ने उस वक्त दो संदिग्धों को दबोचा, जब से भारत-नेपाल सीमा पर सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे. दोनों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार को महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर पुलिस नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान सीमा पर एक कार आकर रुकी, जिसमें दो लोग बैठे थे. पूछताछ के दौरान दोनों कई बातों का जवाब पुलिस को नहीं दे सके. इसके बाद शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से चार लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें-माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ ED का एक्शन, प्रयागराज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

बता दें कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दौरान प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है. इस दौरान 2 लाख से अधिक की नगदी ले जाने पर रोक लगी हुई है. पुलिस द्वारा बरामद रुपए की जानकारी मिलने के बाद इनकम टैक्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने मीडिया को जानकारी दी कि निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी थानों पर फ्लाइंग स्कॉट नियुक्त किया गया है, जिसके तहत वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की हेरफेर न हो सके और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके. इसी दौरान सोनौली बॉर्डर के पास से एक कार से गोरखपुर के 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के पास से चार लाख चालीस हजार इंडियन करेंसी बरामद की गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, निकाय चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लगी हुई है और जिले के कई हिस्सों पर बैरियर लगाए गए हैं और पुलिस लगातार जांच कर रही है. इस मामले में अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है. अभी दोनों ने ये नहीं बताया कि वे कहां जा रहे थे और इतनी बड़ी मात्रा में कैश का क्या काम था. फिलहाल पूछताछ के बाद ही दोनों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest