Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सड़क पर बेहोश पड़े युवक की मदद कर रहा था सिपाही, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, सिर फटने से मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली में तैनात सिपाही को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई.

सिपाही की सड़क हादसे में मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली में तैनात सिपाही को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं हादसे में एक दारोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतक सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

सिपाही की सिर फटने से दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, कानपुर-इटावा हाईवे पर तिवारीपुर ओवरब्रिज पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. जिसे कॉन्स्टेबल विवेक कुमार उसे गोद में उठाकर किनारे कर रहे थे. तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी. जिससे सिपाही पुल से नीचे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा बेहोश युवक ने भी दम तोड़ दिया. वहीं एक दारोगा और सिपाही भी चोट लगने से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- Lucknow: बदमाशों ने दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को उतारा मौत के घाट

दारोगा और सिपाही घायल

दरअसल, अकबरपुर कोतवाली में तैनात दारोगा मथुरा प्रसाद, सहारनपुर जिले के दुधेला गंगोह के रहने वाले 23 वर्षीय सिपाही विवेक कुमार, आरक्षी सौरभ और जसवंत बीती रात को जीप से गश्त पर निकले थे. तभी तिवारीपुर ओवरब्रिज पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया. पुलिस कर्मियों ने जीप साइड में खड़ी करके युवक को हटाने लगे. सिपाही विवेक ने युवक को जैसे ही गोद में उठाकर आगे बढ़े तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी. विवेक को इतनी तेज टक्कर लगी, जिससे वह पुल से 30 फीट नीचे गिर गए और मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे अचानक नींद आ गई थी. जिससे हादसा हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital