Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vande Bharat Viral Video: बिना टिकट वंदे भारत में चढ़े दरोगा की हुई TTE से बहस, वायरल वीडियो ने कराई UP पुलिस की किरकिरी

Vande Bharat Express Viral Video : वंदे भारत एक्सप्रेस में यूपी पुलिस के एक दरोगा ने अपनी हनक दिखाने की कोशिश की लेकिन इसके बदले उसकी ही मुसीबतें बढ़ गई हैं.

Vande Bharat Express Viral Video: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए लोगों को एक अच्छा खासा अमाउंट टिकट के तौर पर देना पड़ता है. कोई गरीब आदमी अगर गलती से चढ़ जाए तो उसकी जेब ढीली हो जाती है लेकिन एक यूपी पुलिस के एक दरोगा ने न केवल बिना टिकट वंदे भारत की सवारी की बल्कि बाद में टीटीई से बहस करने लगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस के दारोगा जी दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए. इसके बाद उनको टीटीई ने जमकर लताड़ा है. वीडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है. जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को ट्रेन में ही किसी व्यक्ति ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.इस दौरान पुलिसवाले को टीटीई ज्ञान देते हैं कि अगर आपको सफर करना था और आपके पास टिकट नहीं था तो आप ट्रेन से यात्रा करते.


यह भी पढ़ें-UP Teachers: यूपी में शिक्षक भर्ती पर आया CM योगी का बयान- ‘जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति…’, रिटायर्ड टीचरों के लिए बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि यूपी में कई बार पुलिसकर्मी अपनी वर्दी की हनक और मनमानी करते नजर आ जाते हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनको लताड़ झेलनी पड़ती है.  इंटरनेट में भी यूपी पुलिस के ऐसे कई आलोचनात्मक वीडियोज मिले हैं जो कि चर्चा में रहते हैं और इस बार बिना टिकट वंदे भारत से यात्रा करके दारोगा जी ने यूपी पुलिस की साख पर धब्बा लगा दिया है.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: हैदराबाद में ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी छात्राएं, पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें फिलहाल देश की सबसे ज्यादा तेज चलने वाली ट्रेने हैं, जिसकी रफ्तार 160 किमी तक चली जाती है. हालांकि अभी इसे ज्यादातर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ही चलाया जाता है. इतना ही नहीं ट्रेन में यात्रियों को प्रीमियम फ्लाइट्स तक की सुविधाएं मिलती हैं. खबरें ये भी हैं कि जल्दी ही वंदे भारत ट्रेनें स्लीपर कोच की सुविधा से लैस हो जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital