Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: बीजेपी, शिवपाल-अखिलेश के बाद अब राहुल गांधी! निकाय चुनाव को लेकर क्या है ओपी राजभर का प्लान?

OP Rajbhar Statement: सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, “राहुल गांधी की यात्रा से वह प्रभावित हैं. कोई कहीं भी जा सकता है.” उनकी ये टिप्पणी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संदर्भ में मानी जा रही है.

OP RajBhar

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (फोटो ट्विटर )

OP Rajbhar: समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का रास्ता किस तरफ होगा. ये साफ नहीं हो पा रहा है. ओपी राजभर के लगातार अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. जिससे यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है. उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले उनकी क्या भूमिका होगी, ये बड़ा सवाल है. क्योंकि वो कभी बीजेपी में शामिल होने के संकेत देते हैं तो कभी राहुल गांधी की तारीफ कर देते हैं.

इससे पहले उन्होंने मायावती से फोन पर बात करने की बात कही थी. वहीं अब उन्होंने शिवपाल यादव और राहुल गांधी से मुलाकात की बात कही है. ओपी राजभर के बयानों ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है.

‘राहुल गांधी की यात्रा से वह प्रभावित हैं’.

सुभासपा प्रमुख ने रविवार को कहा, “राहुल गांधी की यात्रा से वह प्रभावित हैं. कोई कहीं भी जा सकता है.” उनकी ये टिप्पणी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संदर्भ में थी. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा समय में राहुल गांधी उनके पसंदीदा नेता बन गए हैं. वहीं आने वाले चुनाव में राजनीतिक संभावनाओं पर राजभर ने कहा, ‘कोई कहीं भी जा सकता है.’ राजभर की इस बात से ये भी अनुमान लगने लगा है कि वो कहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन तो नहीं कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात के संकेत दिए थे.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, नहीं होगी पीएम मोदी से मुलाकात

बीजेपी से गठबंधन पर राजभर ने क्या कहा था ?

वहीं, उन्होंने मऊ में बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा था, “राजनीति में कोई कसम किसी ने खायी है ?. क्या बीजेपी और पीडीपी में गठबंधन होने की संभावना कभी थी? राजनीति में नेता बार बार कहता है कि नेता दुमुहिया सांप होते हैं. कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं. ” हालांकि, उपचुनाव से पहले भी उन्होंने ऐसा ही एक बयान बीजेपी के साथ गठबंधन पर दिया था. उस समय उनकी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं.

उत्तरप्रदेश में अब निकाय चुनाव होना है. उससे पहले राजभर की बातों से ऐसा लग रहा है कि वो किसी के साथ गठबंधन कर सकते हैं. हालांकि, राजभर ने इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital