देश

UP Politics: “जनता की नजरों में गिरकर अखिलेश यादव ने अब दूसरी ‘बुआ’ तलाशी”, योगी के मंत्री ने सपा अध्यक्ष पर बोला हमला

UP News: 2024 के लोकसभा की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में यूपी सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने सपा प्रमुख पर बड़ा हमला होला है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अब नयी बुआ तलाश ली हैं. निश्चित तौर पर उन्होंने यह तंज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कसा है. बीते समय में अखिलेश यादव की ममता बनर्जी की पार्टी से नजदीकियां बढ़ती हुई दिख रही हैं. मंत्री जेपीएस राठौर ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जनता की नजरों में गिरकर मजबूरी में अब इधर-उधर प्रवास कर रहे हैं. अब उन्होंने कोलकाता में दूसरी बुआ तलाश ली है.

बता दें कि जेपीएस राठौर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करने आज हरदोई पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (PDA) वाले बयान पर कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दे दिया है. पी (P) का मतलब है परिवारवाद, डी (D) का मतलब है दंगा और ए (A) का मतलब है अपराधी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जनता आजमा चुकी है. अब दोबारा भ्रमजाल में नहीं आनेवाली है. नैमिष में भेष बदलकर आने से लोगों को नहीं भरमा सकेंगे. राम भक्तों पर गोलियां चलानेवालों को माफी नहीं मिल सकती.

यह भी पढ़ें- Bihar Heat Wave: बक्सर में ‘लू’ का कहर, श्मशान घाट में दिन-रात जलाये जा रहे शव, DM बोले- आंकड़ा हुआ डबल

‘अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं’

पत्रकारों से सवाल जवाब में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात कही. जीपीएस राठौर ने योगी शासन की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त हो चुका है. उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं. आज अपराधी- माफिया जेल में चले गए हैं. मजबूरी में अखिलेश यादव इधर-उधर प्रवास कर रहे हैं.

आदिपुरुष को लेकर क्या बोले मंत्री

वहीं आदिपुरुष को बैन करने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि “फिल्म बनाते समय सोचा जाना चाहिए था. फिल्म जन भावनाओं को आहत करनेवाली नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड को समय की मांग बताया. सहकारिता मंत्री ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago