Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “जब से बीजेपी आई है कैंसर-हार्ट अटैक के बढ़ गए मरीज”, अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ने भाजपा को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया और इसी दौरान जबान फिसल गई और कह गए कि,”मुझे उम्मीद है कि लगातार उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव जीती है.”

UP Politics

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Edited by Nitish Pandey

UP Politics:  नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गए हैं. इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है और कहा है कि, “भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी भी चरम सीमा पर है.” उन्होंने आगे कहा कि, “जब से भारतीय जनता पार्टी आई है तब से ना केवल हर चीज महंगी हुई है, बल्कि दवाइयों पर भी महंगाई बढ़ गई है.”

अखिलेश यादव ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी यह नहीं बताना चाहती कि 1 अप्रैल से दवाइयां महंगी हो गई, इलाज महंगा हो गया और लोगों को इलाज नहीं मिल रहा. दवाइयां अस्पताल में नहीं है. जब से बीजेपी की सरकार आई है, कैंसर ज्यादा हो गया है, हार्ट अटैक ज्यादा हो गया है, लोगों को डायबिटीज ज्यादा हो गई. यह राजनीतिक कारण तो है ही और आर्थिक कारण डिमांड सप्लाई का मामला भी है.”

बता दें कि वह एक निजी कार्यक्रम में यूपी के फिरोजाबाद जिले में पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि सपा के साथ जो गठबंधन में है, उनके साथ बीतचीत करके कोशिश की जाएगी. ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा चुनाव लड़े. इसी के साथ कहा कि भजाप से मुकाबला करना है और सीधे मुकाबले में सपा ही खड़ी है. इसी बीच अखिलेश की जबान फिसल गई और वह कह गए कि, मुझे उम्मीद है कि लगातार उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव जीती है.

ये भी पढ़े-Covid-19: यूपी में अपर मुख्य सचिव समेत 125 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री ने लगाया झाडू, फिर भी डेंगू से लोग हो रहे बीमार

इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद झाड़ू पकड़ी थी, उसके बाद उनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने झाड़ू को पकड़ा और कई जगह झाड़ू लगाई गई, लेकिन आज सच्चाई यह है कि कूड़ा भरा पड़ा है, नाले भरे पड़े हैं और शहरों में गंदगी ही गंदगी है. जब भी डेंगू से लोग बीमार हुए हैं वहां बीजेपी के चेयरमैन थे और बीजेपी के मेयर थे. आखिरकार आज स्मार्ट सिटी का रूप क्या है वह भी आज तक सरकार नहीं बता पाई. इसलिए जनता इस अर्बन इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी. उत्सव का मतलब ये नहीं कि हम एक-दूसरे के बीच खाई पैदा कर दें.

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “सरकार ही दंगों की दोषी है, लेकिन आम लोगों को कानून व्यवस्था के लिए सहयोग करना पड़ेगा. सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी यह कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार हैं. इसका मतलब 96 प्रतिशत जो नौजवान है उनको नौकरी मिल चुकी है. बीजेपी ने यह कहा कि हम एक एक बिलियन डॉलर इकॉनमी कर देंगे.”

भ्रष्टाचार वाली पार्टी है

अखिलेश यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “भाजपा के लोग चिल्लाते थे कि फसल बीमा करा लो, फसल बीमा करा लो. क्या आज फसल बीमा से किसानों की मदद हो रही है. सरकार एक भी किसान की मदद नहीं कर पाई है. किसानों का आलू बर्बाद हो गया है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्टाचार वाली पार्टी है, पुलिस वालों को देख लो वह किस तरह से भ्रष्टाचार कर रहे हैं. इसलिए भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest