Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “धर्म धमकी नहीं होता”, सीएम योगी के ‘देश मजहब से नहीं संविधान से चलेगा’ वाले बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार

एक साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने नेशन फर्स्ट है की बात कही. उन्होंने आगे कहा कि यदि देश में रहना है तो उसे राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा.

UP News

सीएम योगी और अखिलेश यादव

UP Politics:  उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी विचारधारा के साथ प्रदेश की जनता तक पहुंच रहे हैं. जहां एक ओर सत्तारूढ़ दल अपनी उपलब्धियों को गिना रहा है और सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी तमाम योजनाओं की बातें कर रहे हैं. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं. ताजा हमला उन्होने मुख्यमंत्री के ‘देश मजहब से नहीं संविधान से चलेगा’ के बयान पर दिया है और अपनी बात ट्विटर के माध्यम से कही है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि, “धर्म धमकी नहीं होता”. दरअसल एक साक्षात्कार के दौरान सीएम योगी ने वंदेमातरम का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, देश संविधान से चलेगा मत मजहब से नहीं चलेगा. उन्होंने ये भी कहा था कि आपका मत आपके घर, आपकी मस्जिद तक होगा. इसी के साथ उन्होंने नेशन फर्स्ट की बात करते हुए कहा था कि यदि देश में रहना है तो उसे राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा. मजहब द्वितीय है.

ये भी पढ़ें– Maharashtra-Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

इसी को लेकर अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा है और पलटवार करते हुए कहा, “धर्म जीवन के साथ ही, मानवीय व्यवहार, सामाजिक सहनशीलता, व्यक्तिगत सकारात्मक उत्थान और चतुर्दिक सह अस्तित्व सिखाने का भी मार्ग है.” उन्होंने लिखा है कि, “धर्म लिबास से नहीं विचार-आचार से प्रकट होना चाहिए. धर्म धमकी नहीं होता.”

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में एक मुस्लिम विधायक की ओर से वंदे मातरम का विरोध किए जाने का सवाल पूछा गया था. इसी के बाद सीएम ने जवाब देते हुए कहा था कि, देश संविधान से चलेगा मत मजहब से नहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital