Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “जिन लोगों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे…हुक्का चलाया, वे लोग राष्ट्रवाद की हमें सीख देंगे…” AIMIM नेता का बीजेपी पर हमला

Amroha: पाकिस्तान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, पाकिस्तान को हम अपने पैरों पर रखते हैं, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच विवादित बयानबाजी का दौर जारी है. ताजा बयान उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) की ओर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि राष्ट्रवाद के बारे में अब वो लोग हमें सिखाएंगे, जिन्होने अंग्रेजों के तलवे चाटे. इसी के साथ कहा कि बीजेपी के कान में हर वक्त पाकिस्तान घुसा रहता है. इसी के साथ बोले कि पाकिस्तान को हम अपने पैरों पर रखते हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शौकत अली ने अमरोहा (Amroha) में विवादित बयान देते हुए कहा है कि, “जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा न लिया हो, अंग्रेजों के तलवे चाटे हो, हुक्का चलाते थे, वो लोग हमें बताएंगे राष्ट्रवाद क्या होता है.” आगे उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, “झारखंड में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की रैली में ‘शाकिर साहब जिंदाबाद’ के नारे लगे थे लेकिन इन लोगों ने उसे पाकिस्तान से जोड़ दिया. इसी के बाद उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान को हम अपने पैरों पर रखते हैं, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा. इसी के साथ आगे बोले कि “बीजेपी वालों के कान में हर वक्त पाकिस्तान घुसता है.” एक घटना का जिक्र करते हुए शौकत अली ने कहा कि,” फर्रुखाबाद में भी ऐसा हुआ था. एनआरसी के धरने में काशिफ खान जिंदाबाद के नारे को पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बता दिया था.” इसी के साथ शौकत ने कहा कि, मुस्लिम को सियासत में अछूत समझा जाता है. साथ ही यूपीए को लेकर कहा कि, जब यूपीए बना था तो हमारे नेता ने साथ दिया था. हम बीजेपी के खिलाफ थे, हैं और हमेशा रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Deoria: मामूली कहासुनी के बाद समुदाय विशेष ने की दलित शिक्षक की हत्या, झड़प में चार घायल, गांव में पसरा मातम

ये माहौल को खराब करते हैं

शौकत अली ने अपने बयान को जारी रखते हुए कहा कि, “बीजेपी की आईटी सेल के हेड का काम वीडियो से छेड़छाड़ करके माहौल को खराब व बदनाम करना है.” इसी के साथ एक देश, एक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, RSS के एजेंडे को बीजेपी आगे बढ़ा रही है. इसी के साथ इंडिया गठबंधन पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि, इंडिया गठबंधन की जो बैठक हो रही है, उसमें 15 पार्टियां ऐसी हैं, जिनका अपना कोई सांसद-विधायक भी नहीं है. इसी के साथ शौकत अली ने शरद पवार से पूछा कि वह ये बताएं कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ है या इंडिया गठबंधन के साथ है, क्योंकि भतीजा वहां है तो चाचा यहां है. इसी के साथ चाचा-भतीजे की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि, चाचा-भतीजे दोनों साथ में बैठकर चाय पी रहे हैं, वड़ा पाव खा रहे हैं, यह बेवकूफ किसको बनाया जा रहा है?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital