Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather Update: यूपी में तेज धूप और उमस से हैं लोग परेशान, आते-जाते बादल दे रहे हैं बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान पर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश होने के आसार जताए हैं.

लखनऊ में बादल घिरे हुए हैं

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सावन शुरू होते ही बारिश की आहट हुई थी और शुरू में कुछ दिन हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन बारिश के बाद लगातार कई दिनों से निकल रही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, मंगलवार की सुबह आते-जाते बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी में मौसम के करवट बदलने का संकेत दिया है. इसी के साथ आने वाले दिनों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव होने की बात कही है. तो वहीं मंगलवार सुबह भी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में बादल आते-जाते रहे. इस तरह से कभी धूप तो कहीं छांव देखी गई तो वहीं नोएडा समेत कुछ अन्य जिलों में सुबह बारिश हुई. तो वहीं प्रयागराज, बरेली सहित कई जिलों में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है. अगर इस सम्बंध में मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी यूपी में बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- Heavy Rainfall: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश होने के आसार जताए हैं. इसी के साथ मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 25 जुलाई को भी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों के साथ ही पूर्वी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर चमक-गरज के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में यूपी के साथ ही उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के तलहटी इलाकों व उत्तराखंड के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों में व दक्षिण ओडिशा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों के साथ ही असम व सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली, झारखंड, बिहार, उत्तर पूर्व भारत, उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के भी आसार जताए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital