Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UPGBC-2024: सीएम योगी ने बताया यूपी का नया मतलब, तालियों से गूंजा पूरा हॉल, जानें कौन से तीन तत्वों की नहीं है उत्तर प्रदेश में कमी

Lucknow: सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

UPGBC-2024: सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर की तो वहीं 14,000 नई परियाजनाओं की शुरुआत के लिए आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमोनी में लोगों को सम्बोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही यूपी का नया फुलफॉर्म बताया, हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सीएम योगी ने कहा, “यूपी मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल ( Unlimited Potential).” इसी के साथ आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, “देश और दुनिया के उद्योग जगत ने हम पर और हमारी नीतियों पर विश्वास जताया. उत्तर प्रदेश को अब तक लगभग 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. आज इन्हीं प्रयासों को धरातल पर उतारने का उत्सव है. नया उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश से अब उद्यम प्रदेश बनकर भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित उत्तर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है.”

ये भी पढ़ें-UP GBC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, जाने यूपी के किन-किन जिलों में बरसेगा निवेश

इसी के साथ ही सीएम योगी ने ये भी कहा कि, “यह ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज अपनी प्रतिभा को पहचानकर सुरक्षा, सुशासन और विकास से जुड़ चुका है. देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में 9.2% का योगदान कर रहा है. सीएम योगी ने आगे कहा कि, “पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ₹61 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन कराने वाला उत्तर प्रदेश आज UPGBC2024 में ₹10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग कर रहा है.” सीएम ने आगे कहा कि, आचार्य कौटिल्य जी ने कहा था कि आर्थिक समृद्धि के लिए 03 तत्वों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पहली भूमि, दूसरी जनसंख्या और तीसरी पूंजी. इसी के साथ सीएम आगे बोले और कहा कि, मुझे यह कहते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है कि तीनों तत्व आज उत्तर प्रदेश में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital