Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttarakhand: पिकनिक पर जा रहे बच्चों को सीएम धामी ने दिया सरप्राइज, बस में बैठकर लिया हालचाल, चाय की चुस्की भी ली

पिथौरागढ़ में बच्चों से मिले मुख्यमंत्री धामी जाना बच्चों का हाल, चाय की भी की चुस्की

हमेशा अपनी सादगी को लेकर चर्चे में रहने वाले उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से लोगो के दिल को जीत लिया हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ गये हुए है, आज मुख्यमंत्री का दौरे का दूसरा दिन है, सुबह सुबह मुख्यमंत्री धामी शहर के नवीन बोरा के प्रतिष्ठान पर पहुँच कर गरम चाय की चुस्की ली, चाय पीने के दौरान मुख्यमंत्री जी ने अपने सादगी का परिचय देते हुए दुकानदार नवीन बोरा से बात चित करने लगे और हाल चाल पूछने लगे.

बात करते करते CM  साहब की नज़र पिकनिक पर घूमने जा रहे स्टैफ़र्ड पब्लिक के बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को रोकर उनका भी हाल चाल जाना और बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनायें  भी दी.

दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ने शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का भी शुभारंभ किया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामीं ने पिथौरागढ़ वालों को भी बड़ी सौग़ात दी, 136 करोड़ के विभिन्न परियोजनायों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. विकास के लिए इतना करने पर पिथौरगढ़ के लोगो ने भी मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया.

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ने पिथौरगढ़ के पीडब्ल्यूडी के ऑफिस में मुख्य सेवक आपके द्वार के कार्यक्रम के तहत लोगो की समस्याओ को भी सुना और अधिकारियों को जल्द जल्द निस्तारण करने का भी निर्देश दिया.

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द से जल्द मेडिकल खोलने की भी बात कही साथ में ये भी कहा की पिथौरगढ़ आने वाले समय में विकास का मुख्य बिंदु भी बन जाएगा. पिथौरगढ़ में हवाई सुविधा करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी, धामी ने युवा वर्ग के लिए भी बड़ी बात कही, कहा कि जितने भी पद ख़ाली है उनको जल्द से जल्द भरने का भी काम किया जाएगा.

वर्तमान में 7000 पदो पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इस बार की चारधाम यात्रा में लगभग 46 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है, ये भी कहा कि आने वाले समय में कैलाश मानसरोवर रूट जल्द ही शुरू होगा जिससे आने वालो श्रद्धालुओं की संख्या बाढ़ जाएगी और सारा रिकॉर्ड टूट जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital