Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Navami 2023: गुजरात के वडोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थरबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस

पिछले साल भी इसी तरह से खंभात और हिम्मतनगर में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था और बाद में आरोपियों के घरों पर पुलिस ने बुलडोजर भी चलाया था.

Ram Navami 2023

वडोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थरबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited by Nitish Pandey

Ram Navami 2023: गुजरात के वड़ोदरा में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फतेहपुरा गरनाडा इलाके की एक मस्जिद के पास से गुजर रही श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर अचानक पथराव शुरू हो गया. पथराव के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है.

वीएचपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से गुजर रही थी, तभी अचानक उन पर मस्जिद के पास पथराव किया गया. इस टकराव के दौरान कई वाहनों और दुकानों को भी टारगेट किया गया. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला. आला अधिकारियों और दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज किया.

डीसीपी वडोदरा यशपाल जगनिया ने बताया कि सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था, लेकिन कोई तोड़-फोड़ नहीं हुई है, मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे. लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया. इलाके में शांति है, शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2023: दिल्ली के जहांगीरपुरी में राम नवमी पर निकला जुलूस, पुलिस की मनाही के बावजूद निकाली गई शोभा यात्रा, इलाके में तनाव

गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी तरह से खंभात और हिम्मतनगर में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था और बाद में आरोपियों के घरों पर पुलिस ने बुलडोजर भी चलाया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital