Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat Valsad Explosion: गुजरात के वलसाड में बड़ा हादसा, पेट्रो केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, 2 की मौत, 2 घायल

वलसाड के एसपी ने बताया कि यहां सरिगम GIDC में वैन पेट्रो केमिकल कंपनी में धमाका हुआ है.

गुजरात के वलसाड के एसपी ने बताया कि यहां सरिगम GIDC में वैन पेट्रो केमिकल कंपनी में धमाका हुआ है.

Gujarat Valsad Explosion

धमाके के बाद फैक्ट्री में लगी आग (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Gujarat Valsad Explosion: गुजरात के वलसाड में बड़ा हादसा हुआ है. पेट्रो केमिकल कंपनी में एक धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही फैक्ट्री में अभी रेस्क्यू का काम जारी है.

इस घटना पर वलसाड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि सरिगम GIDC में वैन पेट्रो केमिकल कंपनी में एक धमाका हुआ था. धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा 2 शव बरामद किए गए है. शवों की पहचान नहीं हो पाई है. सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया है.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी ढेर

 

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital