Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वन्य प्राणियों की देखभाल के लिए ‘Vantara’ को ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार

अनंत अंबानी की पहल ‘वनतारा’ को भारत सरकार द्वारा ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वनतारा में 240 से अधिक बचाए गए हाथियों को सुरक्षित आश्रय और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं.

Vantara Prani Mitra Award
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

वन्य प्राणियों की देखभाल के लिए अनंत अंबानी की पहल ‘वनतारा’ (Vantara) को ‘प्राणी मित्र’ (Prani Mitra) राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारत सरकार की ओर से कॉर्पोरेट कैटेगरी में एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में यह देश का सर्वोच्च सम्मान है. यह अवॉर्ड राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट के असाधारण काम को दर्शाता है, जो वनतारा की एक संस्था है और हाथियों के बचाव और देखभाल के लिए कार्य करती है.

इस पुरस्कार का मुख्य केंद्र वंतारा में स्थित एलिफेंट केयर सेंटर (हाथियों की देखभाल से जुड़ा केंद्र) है, जो 240 से ज्यादा बचाए गए हाथियों के लिए एक आश्रय स्थल है. इस सेंटर में सर्कस से 30 हाथी, लकड़ी उद्योग से 100 से अधिक हाथी और सवारी व सड़क पर भीख मांगने जैसी शोषणकारी प्रथाओं से बचाए गए अन्य हाथी शामिल हैं. विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया जंगल ‘वनतारा’ 998 एकड़ में फैला है, जहां हाथियों को स्वतंत्र रूप से घूमने की आजादी है. वंतारा में हाथियों को विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा और देखभाल की सुविधा मिलती है.

वंतारा सीईओ ने जताया आभार

वंतारा के सीईओ विवान करानी ने भारत से मिले इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया, और पशु कल्याण के प्रति वंतारा के कमिटमेंट पर जोर दिया. उन्होंने भारत की जैव विविधता की रक्षा करने के अपने मिशन के बारे में बताया, “यह पुरस्कार उन अनगिनत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत में पशुओं की रक्षा और देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.”

‘पशु सेवा व कल्याण हमारा कर्तव्य’

विवान करानी ने कहा, ” वंतारा में, जानवरों की सेवा करना केवल एक कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारा धर्म और सेवा है.” कॉर्पोरेट कैटेगरी में ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार, पशु कल्याण के लिए उनके निरंतर योगदान के लिए निगमों और संगठनों को मान्यता देता है, जिसमें संबंधित पहलों के लिए सीएसआर फंडिंग भी शामिल है.

वंतारा में हाथियों की विशेष देखभाल

वंतारा का हाथी देखभाल केंद्र दुनिया के सबसे बड़े हाथी अस्पताल से सुसज्जित है, जो एलोपैथी, आयुर्वेद और एक्यूपंक्चर समेत एडवांस एनिमल मेडिकल केयर प्रदान करता है. अस्पताल में हाइड्रोथेरेपी तालाब, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर और स्पेशल लेग केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं.

वंतारा 75 कस्टम-इंजीनियर्ड हाथी एम्बुलेंस का बेड़ा भी संचालित करता है. ये वाहन हाइड्रोलिक लिफ्ट, आरामदायक फ़्लोरिंग और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हैं, ताकि बचाए गए हाथियों के लिए सुरक्षित और तनाव-मुक्त परिवहन सुनिश्चित किया जा सके.


ये भी पढ़ें- Advantage Assam 2.0: असम के बेहतर भविष्य के लिए मुकेश अंबानी ने प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला, करेंगे हजारों करोड़ का निवेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital