Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shia Sunni Conflict: बनारस में ताजिया निकालते शिया-सुन्नी मुस्लिमों में भिड़ंत, जमकर हुई पत्‍थरबाजी में फूटे कइयों के सिर, 50 घायल, फोर्स तैनात

Shia and Sunni Muslims Clashes: धर्मनगरी वाराणसी के पास जैतपुरा दोषीपुरा में शिया समुदाय की ओर से ताजिया निकाला जा रहा था, जब सुन्‍नी समुदाय के लोगों ने उन्‍हें देखा तो नारेबाजी होने लगी. फिर देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

shia sunni conflict

शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुई पत्थरबाजी में दोनों ही पक्षों के 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. किसी का सिर फूटा है, तो किसी का हाथ टूटा है.

Shia Sunni Conflict In India: उत्‍तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी (बनारस) में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौरान एक ही मजहब के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ. यहां जैतपुरा दोषीपुरा में शिया और सुन्नी मुसलमान ताजिया का जुलूस निकाल रहे थे, इस दौरान कुछ ऐसे नारे लगे, जिससे दोनों ओर से पथराव होने लगा. कुछ ही देर में भयंकर लड़ाई हुई. इतने ईंट-पत्‍थर फेंके गए कि दर्जनों लोगों के सिर खून से लाल हो गए. कई लोगों की हालात गंभीर हो गई.

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस-बल उपद्रव शांत कराने आया, उस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस को भी आड़े हाथों ले लिया. उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डालीं. पुलिस की गाड़ियों पर भी जमकर पत्थर बरसाए गए. बताया जाता है कि पथराव में पुलिस की भी 2 गाड़ियां टूट गई हैं. पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया कि मौके पर और पुलिस बुलवानी पड़ी, जिसके बाद उपद्रवी वहां से तितर-बितर हुए.

इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भयंकर बवाल में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना है. घायलों को अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. मौके से कई तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें कई मुस्लिम युवक पत्‍थर फेंकते नजर आ रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस और RAF की टीमें बुलवाई गईं. पत्थरबाजों के हमले में पुलिस की गाड़ियां भी टूटी हैं. बहरहाल, उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा जा चुका है और इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है.

ये भी पढ़ें : मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे मुस्लिम, तभी हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लगी भीषण आग, 2 जिंदा जले, 52 घायल

बिना इजाजत ही सुन्नी समुदाय के लोगों ने शिया के आगे निकाला जुलूस?
दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बवाल तब हुआ, जब शिया समुदाय की ओर से ताजिया निकाला जा रहा था. वो लोग जिस रास्‍ते से जा रहे थे, उस रास्ते पर केवल शिया समुदाय को ही ताजिया निकालने की इजाजत थी, लेकिन बिना इजाजत ही सुन्नी समुदाय की ओर से उसी रास्ते पर ताजिया निकाला गया. जिसका शिया समुदाय के लोग विरोध करने लगे. सुन्‍नी समुदाय के मुसलमानों ने उन्‍हें पीछे की ओर धकेलना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी हुई. देखते-ही देखते ईंट-पत्‍थर फेंके जाने लगे. इस पूरे घटनाक्रम में 50 से ज्यादा लोग चोटिल हुए हैं. कई की हालात गंभीर बताई जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital