Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: MP में बड़ी जीत के बाद CM शिवराज सिंह चौहान परिवार संग पहुंचे रेस्तरां, खाए छोले-भटूरे

सीएम शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि ‘जीवन में भागदौड़ बहुत है. लेकिन जब भी वक्त मिले, तो परिवार के साथ कुछ लम्हों को, यादों को जरूर सहेजें.’

परिवार संग सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम रहा और उसने 163 सीटें अपने नाम कर डालीं. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 66 सीट ही मिल पाई है. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की इस जीत का सेहरा पार्टी ने पीएम मोदी के सिर बांधा है. वहीं राज्य में इस बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब आराम के मूड में दिख रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान एक वीडियो में एक रेस्टोरेंट में परिवार संग खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दूसरों के संग भी बांटी खुशियां

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपनी इसी खुशी को बांटने परिवार संग एमपी  नगर में स्थित मनोहर डेयरी जा पहुंचे. जहां अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ उन्होंने भोजन किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस रेस्तरां में परिवार संग छोले-भटूरे खाते दिखे. वहीं इस दौरान रेस्टोरेंट में एक बच्चे का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया जा रहा था.

ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आयोजन में शामिल होकर उनकी खुशियां और बढ़ा दीं. सीएम ने बच्चे को केक खिलाकर उसे जन्मदिन की बधाई भी दी. वहीं मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत किया. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि “कभी-कभी इस तरह से बाहर निकलने में अच्छा लगता है. यहां कई लोगों के जन्मदिन मनाए. केक काटे और बधाइयां दीं.”

इसे भी पढ़ें: MP: दिग्विजय सिंह ने फिर उठाया EVM मुद्दा, बोले- कोई भी चिप वाली मशीन…, सुप्रीम कोर्ट और EC से भी किया ये सवाल

जीवन में भागदौड़ बहुत है- CM शिवराज

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने एक्स पर इस खास लम्हे की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘जीवन में भागदौड़ बहुत है. लेकिन जब भी वक्त मिले, तो परिवार के साथ कुछ लम्हों को, यादों को जरूर सहेजें. ये वो अनमोल मोती हैं, जो जीवन को उजाले से भर देते हैं.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital