Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: कार दुर्घटना में घायलों की मदद करते दिखे मोहम्मद शमी, नैनीताल के रास्ते में पहाड़ी से नीचे गिर गई थी कार

Mohammed Shami Video: शमी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनीताल के रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनके सामने यह घटना घटी.

दुर्घटना के बाद की स्थिति

Mohammed Shami Video: विश्व कप 2023 में विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसा किया की सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (25 नवंबर) को एक कार एक्सीडेंट होने के बाद एक शख्स की सहायता करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

मोहम्मद शमी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘वे बहुत भाग्यशाली हैं कि भगवान ने उसे दूसरी जिंदगी दी. उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई. हमने उन्हें सुरक्षित रूप से बाहर निकाला.’

घायलों की शमी ने की मदद

मोहम्मद शमी हादसे में घायल लोगों की मदद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. शमी ने सफेद रंग के कपड़े और लाल रंग की टोपी पहनी हुई है. दरअसल रास्ते के बीच ही एक कार अपना नियंत्रण खोते हुए पहाड़ी पर से नीचे गिर गई. जिसके बाद शमी तत्काल मदद के लिए हादसे वाली जगह पहुंचे. इस दौरान शमी ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

वीडियो पर मिले लाखों लाइक्स

बता दे कि इस वीडियो पर अब तक 6 लाख 68 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि, गाड़ी के रोड के किनारे पलटने की वजह से चालक को अधिक चोट नहीं आई है. शमी ने यह भी लिखा है कि किसी की जिंदगी बचाकर वह बेहद खुश हैं.

इसे भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है लंबा वक्त, बारिश और बर्फबारी का बढ़ा खतरा

शमी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनीताल के रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनके सामने यह घटना घटी. वर्ल्ड कप 2023 में शमी के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी रिकार्ड है. शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे. हालांकि, फाइनल में शमी केवल एक ही विकेट ले पाए थे. बता दें कि विश्व कप में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण मोहम्मद शमी को मौका दिया गया था. जिसके बाद उनके प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital