Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Video: गार्डन गैलरिया मॉल के ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक’ बार में रामायण थीम पर नशे में झूमे शराबी, पुलिस ने दर्ज किया केस

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों से इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

फोटो- Screen grab from video)

Viral Video: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल के लॉर्ड्स ऑफ द ड्रिंक बार (Lords of the Drink) में शराब पार्टी के दौरान स्क्रीन पर रामायण सीरियल दिखाए जाने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि बार में रामायण के कुछ अंश (श्रीराम-रावण संवाद) को एक गाने के जरिए दिखाया गया है और इस दौरान शराबी मस्ती में झूम रहे थे.

कई हिंदू संगठन से जुड़े लोगों से इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों ने पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. इस बीच, वायरल हो रहे वीडियो का नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया है और सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

https://twitter.com/uptvnoida/status/1645409841761095680?s=20

ये भी पढ़ें: UP Politics: देवर-भाभी के विवाद में पिस गया पति-पत्नी का रिश्ता, जानें क्यों तलाक की दहलीज पर पहुंचा राजा भैया और भानवी का 28 साल का पुराना रिश्ता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital