Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Anju In Pakistan: अंजू के पिता और परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, गांव से बाहर निकालने की तैयारी में ग्रामीण, बोले- बदनामी…

प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है. अब गांव वाले अंजू के पिता को गांव से बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं.

अंजू के पिता को गांव से निकालने की तैयारी

प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है. अब गांव वाले अंजू के पिता को गांव से बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं. गांव वालों का कहना है कि अंजू के पाकिस्तान जाने से गांव की बदनामी हो रही है. इसलिए अब वे लोग गांव में अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस को नहीं रहने देंगे, वह कोई नया आशियाना ढूंढ लें.

परिवार को गांव से निकालने की तैयारी

गांव वालों का ये भी कहना है कि अगर अंजू दोबारा लौटकर आती है तो उसे गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही उनके परिवार को भी गांव से तत्काल निकाला जाएगा. मामले को खुद भारत सरकार देख रही है, लेकिन बात जब गांव की आएगी तो यहां घुसने नहीं देंगे. ये बात खुद अंजू को भी पता है. ये गांव एक समूह है. विरोध की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी.

पिता ने बताई अपनी परेशानियां

वहीं अजू के पिता गया प्रसाग थॉमस का कहना है कि अगर किसी को कोई शक है तो जांच कराई जाए. हमें कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि हमारे पास ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो संदिग्ध हो. मैंने ऐसा कोई भी काम या चाल-चलन नहीं है. आम लोगों की तरह एक साधारण आदमी हूं. हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं. किस्मत खराब थी, इसलिए ये सजा मिली है. मेरे मन की जो पीड़ा है इसे कोई नहीं समझ सकता कि मुझ पर क्या गुजर रही है. बेटे की नौकरी चली गई. पूरा परिवार मुसीबतों से घिरा हुआ है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध खनन मामले में NGT ने दिए जांच के आदेश, गोंडा के इस शख्स ने दर्ज कराई थी शिकायत

गौरतलब है कि अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी. जहां उसने कथित प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया. अंजू की पाकिस्तान से कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हाल ही में एक निकाहनामा भी वायरल हो रहा था. जिसमें अजू ने खुद नाम नाम फातिमा बताते हुए कहा था कि उसने नसरुल्लाह से बिना किसी डर-दबाव से अपनी मर्जी से शादी कर लिया है. अंजू भारत में अपने पति और बच्चे को छोड़कर पाकिस्तान गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital