Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manipur Violence: मणिपुर के इन जिलों में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत और दो दर्जन घायल, ITLF ने किया बंद का आह्वान

मणिपुर में जातीय समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा ही है. शुक्रवार (31 अगस्त) की देर रात हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई.

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

मणिपुर में जातीय समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा ही है. शुक्रवार (31 अगस्त) की देर रात हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना चुराचांदपुर और बिष्णुपर में हुई है.

हिंसा में पांच लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले के खोईरेंटक की तलहटी और चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई और खौसाबुंग इलाके में गोलीबारी हुई. जिसमें एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद हिंसा और भड़क गई. बुधवार और फिर गुरुवार को हिंसा भड़कने से हालात बिगड़ गए.

यह भी पढ़ें- Pragyan Rover: ‘चंदा मामा की गोद में खेल रहा हमारे चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान, लैंडर मां की तरह उसे देख रहा’, ISRO ने जारी किया वीडियो

पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिष्णुपुर के नारायणसेना गांव के पास अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए. हिंसा के बाद आईटीएलएफ ने आपातकालीन बंद का आह्वान किया है.

आईटीएलएफ ने किया बंद का आह्वान

बंद को लेकर आईटीएलएफ ने कहा है कि पानी और चिकित्सा आपूर्ति समेत जरूरी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है. बताया गया कि हिंसा के पीड़ितों में गायल एलएस मंगबोई लुंगडिम भी शामिल हैं. उन्होंने 3 मई को हिंसा भड़कने के बाद एक गीत गाया था.

3 मई को भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि 3 मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़क गई थी. मैतई समुदाय अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है. जिसके विरोध में कुकी समुदाय ने एकजुटता मार्च का आयोजन किया था. इसी दौरान बवाल हुआ था. अब तक हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital